फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pragatishil samajwadi party Mandal Conference like samajwadi party

सपा की तर्ज पर हो रहा पार्टी का मंडलीय सम्मेलन, पूर्वांचल में पैठ बनाएगी प्रसपा

Thu, 13 Feb 2020 12:34 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Feb 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Pragatishil samajwadi party Mandal Conference like samajwadi party
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा की तर्ज पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का मंडलीय सम्मेलन गोरखपुर में तारामंडल रोड स्थित सत्यम लॉन पर होगा। इसके जरिए पार्टी पूर्वांचल में पैठ बनाएगी। फर्क इतना है कि 2011 में जब सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था, तब शिवपाल यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई के नाते बड़ी हैसियत रखते थे। अब वह प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सपा का सम्मेलन राष्ट्रीय था तो प्रसपा का मंडलीय है। तब मुलायम सिंह यादव ने बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था। इसका असर था कि 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा की करारी हार हुई और सपा सत्ता में आ गई। अब प्रसपा के निशाने पर भाजपा के साथ ही सपा भी है।
विज्ञापन


प्रसपा किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह और जिलाध्यक्ष श्यामनारायण यादव कहते हैं कि पूर्वांचल की धरती क्रांतिकारियों की धरती है। यही वजह है कि सम्मेलन की शुरूआत गोरखपुर से की गई है। जब भी देश-प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, उसके केंद्र में गोरखपुर रहा है। इतना ही नहीं, सपा को भी सत्ता से बाहर करने में पूर्वांचल का योगदान रहा है। प्रसपामुखिया शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी को खड़ा करने के लिए मंडलीय सम्मेलन के लिए जो जगह चुनी है, शायद उसकी वजह यही है।
विज्ञापन


सम्मेलन के माध्यम से प्रसपा मुखिया कार्यकर्ताओं में जहां ऊर्जा का संचार करेंगे, वहीं भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का भी ऐलान करेंगे। प्रसपा प्रमुख के निशाने पर यदि भाजपा है तो सपा भी। वह अपने अपमान का बदला सपा को कमजोर करके लेना चाहेंगे। यूपी के अलग-अलग जिलों में सम्मेलन और बैठकों का दौर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत संगठन के आधार पर  2022 के विधानसभा चुनाव में जाएंगे। ताकत का एहसास अपने विरोधियों को कराएंगे। प्रसपा नेता कहते हैं कि भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर पहुंच गई है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक बेलगाम हो गए हैं। भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि बगैर धन दिए कोई काम नहीं होने वाला है। गरीब और कमजोर की बात सुनी ही नहीं जा रही है, इसलिए इस सरकार को सत्ता से बाहर करना ही होगा।

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे दीपक मिश्रा
प्रसपा के सम्मेलन में बौद्घिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा भी आएंगे। यहां प्रसपा मुखिया का जोरदार स्वागत होगा, फिर वह सर्किटहाउस से दोपहर 12 बजे पैडलेगंज स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मंडलीय सम्मेलन में कई पूर्व मंत्री भी आ रहे हैं।


प्रसपा के जिलाध्यक्ष श्यामनारायण यादव और महानगर अध्यक्ष हाजी तहब्बर हुसैन ने बुधवार को मंडलीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही कहा कि बृहस्पतिवार को सत्यम लॉन में आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आएंगे, ऐसी उम्मीद है। सम्मेलन में पूर्व मंत्री कमला यूसूफ, शादाब फातिमा, प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, समेत अन्य कई नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed