{"_id":"5fe7590c8ebc3e3d5a44e617","slug":"pradhan-died-on-husband-brahmabhoja-and-pradhani-end-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के ब्रह्मभोज और प्रधानी की समाप्ति के दिन हुई प्रधान की मौत, इस संयोग की हो रही है चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के ब्रह्मभोज और प्रधानी की समाप्ति के दिन हुई प्रधान की मौत, इस संयोग की हो रही है चर्चा
Sat, 26 Dec 2020 09:08 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के बंधूपुर गांव की महिला प्रधान के पति के ब्रह्मभोज की शुक्रवार को तैयारी चल रही थी और उसी बीच प्रधान की भी मौत हो गई। जबकि शुक्रवार की मध्य रात्रि को ही प्रधानी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। इधर, पति का ब्रह्मभोज, फिर प्रधानी के कार्यकाल की समाप्ति और उधर प्रधान की हुई मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित बेटे रामबेलवास ने बताया कि उसकी मां बासमती देवी गांव की प्रधान थीं। उसके पिता रंगीलाल की दस दिन पूर्व मौत हो गई थी। शुक्रवार को पिता के ब्रह्मभोज का कार्यक्रम था। उसकी तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
इधर, बृहस्पतिवार को प्रधान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बाद में मां बेहोश हो गई तो पानी का छींटा मारकर उसे होश में लाया गया। बीमार मां को उपचार के लिए भुजैनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। मां की हालत में सुधार होते नहीं देखकर शुक्रवार को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में प्रधान मां बासमती देवी की मौत हो गई। इधर, पिता के ब्रह्मभोज की तैयारी और उधर मां की मौत से पूरा परिवार सहम गया। पीड़ित के घर पहुंचने वाले लोग सांत्वना दे रहे थे।
लोग यही कह रहे थे कि दस दिन पूर्व पति की मौत हुई। फिर अचानक प्रधान की तबीयत बिगड़ी और उनकी भी मौत हो गई। उसी दिन प्रधानी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे।