फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pradham mantri aavas yojana gorakhpur

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पैसे मांगने पर सर्वेयर कार्यमुक्त

Wed, 14 Oct 2020 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
pradham mantri aavas yojana gorakhpur
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पैसे मांगने पर सर्वेयर कार्यमुक्त
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में भुगतान करने के नाम पर लाभार्थी से पैसे लेने की शिकायत के बाद डूडा परियोजना अधिकारी ने सर्वेयर को कार्यमुक्त कर दिया है।
मंगलवार को गिरधरगंज के पार्षद प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ विशुनपुरवा कूड़ाघाट निवासी सोनू कुमार ने डूडा परियोजना अधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत की। आरोप लगाया कि डूडा के सर्वेयर विनय राय अंतिम किस्त के भुगतान के लिए 15 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। लाभार्थी ने पांच हजार रुपये दे भी दिए। मकान पूरा भी हो चुका है। इसके बावजूद सर्वेयर यह कह रहे हैं कि पहले 10 हजार रुपये मिलेगा, तभी अंतिम किस्त का भुगतान होगा। पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि सर्वेयर बिना रुपये लिए किसी का भी आवास स्वीकृत नहीं करते हैं। वहीं अलीनगर वार्ड के पार्षद संजय यादव ने भी आरोप लगाया कि सर्वेयर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से 15 से 20 हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्वेयर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उसे कार्यमुक्त कर दिया गया है। अगर कोई भी कर्मचारी इस तरह के काम में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा
क्यों नहीं की कानूनी कार्रवाई ?
सर्वेयर को कार्यमुक्त करने के लेकर डूडा में आज तरह-तरह की बातें होती रही। इसमें सबसे अहम मत यह था कि जब भ्रष्टाचार की बात सामने आ गई तो परियोजना अधिकारी को सर्वेयर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी। कानूनी कार्रवाई न करने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed