{"_id":"5f9f12658ebc3ea360758434","slug":"practice-class-increases-dedication-and-sacrifice-professor-nk-rana-gorakhpur-city-news-gkp3716726134","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्पण और त्याग का भाव बढ़ाता है अभ्यास वर्ग : प्रोफेसर एनके राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्पण और त्याग का भाव बढ़ाता है अभ्यास वर्ग : प्रोफेसर एनके राणा
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के महानगर अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्र?
- फोटो : GORAKHPUR CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर्पण और त्याग का भाव बढ़ाता है अभ्यास वर्ग : प्रोफेसर एनके राणा
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महानगर इकाई का अभ्यास वर्ग महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कुल पांच सत्रों में हुए अभ्यास वर्ग का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष प्रो. एनके राणा एवं मंत्री प्रभात राय ने दीप जलाकर के किया। महानगर अध्यक्ष प्रो. एनके राणा ने कहा कि अभ्यास वर्ग सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पण व त्याग को बढ़ाता है।
महानगर उपाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश राय ने कहा कि आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन यदि विद्यार्थी परिषद बना है तो इसके मूल में इसकी अनूठी एवं वैज्ञानिक कार्यपद्धति है। राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य नवनीत शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की सबसे छोटी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कॉलेज परिसर इकाई होती है।
महानगर संगठन मंत्री आकाश गौड़ ने भी विचार रखे। संचालन अभिजीत मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विभाग संयोजक सौरभ गौड़, प्रांत कार्यसमिति सदस्य निखिल गुप्ता, लेफ्टिनेंट किशन सहाय, डॉ. स्मृति मल्ल, प्रो. मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. आशुतोष, स्नेहलता सहित कुल 106 विद्यार्थी व अन्य उपस्थित रहे।