{"_id":"66d0fb74553d78b32909da4a","slug":"power-transformer-of-mohaddipur-sub-station-faulty-for-48-hours-new-transformer-will-be-operational-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-668565-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मोहद्दीपुर उपकेंद्र का पावर ट्रांसफार्मर 48 घंटे से खराब, आज चालू होगा नया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मोहद्दीपुर उपकेंद्र का पावर ट्रांसफार्मर 48 घंटे से खराब, आज चालू होगा नया ट्रांसफार्मर
Fri, 30 Aug 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
-बिजली रही गुल, बृहस्पतिवार पुरा दिन व रात लोग रहे परेशान
-लोगों में गहराया बिजली-पानी का संकट
-वैकल्पिक व्यवस्था से रोटेशन में क्षेत्रों को मिल रही एक-दो घंटे बिजली
-लग रहा नया ट्रांसफार्मर, शुक्रवार सुबह तक चालू होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मोहद्दीपुर उपकेंद्र का 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर बुधवार सुबह से ही खराब हो गया है। इससे रात भर लोगों को बिजली के आने-जाने से परेशानी हुई। बिछिया में रात भर बिजली नहीं रही। दिनभर ट्रांसफार्मर बनाने की जद्दोजहद के बाद नाकाम विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह पुराने पावर ट्रांसफार्मर को खोलना शुरू किया। देर शाम तक बरगदवां से लाए गए नए पावर ट्रांसफार्मर को उप केंद्र में लगाया गया। अधिकारियों का कहना था कि रात भर कर्मचारियों की ओर से कार्य करने के बाद शुक्रवार सुबह तक यह चालू हो जाएगा। इससे लोगों को रातभर और बिजली का इंतजार कर मुश्किल भरी रात गुजारनी पड़ेगी।
पावर ट्रांसफार्मर खराब होने से मोहद्दीपुर के तीन फीडरों के साथ ही बिछिया व नीना थापा क्षेत्र में भी लोगों को परेशानी हुई। हालांकि, बिजली विभाग की ओर से रोटेशन में प्रत्येक क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति दो से चार घंटे तक देने की बात कही गई। मोहद्दीपुर क्षेत्र में इससे कुछ घंटों की राहत तो रही, लेकिन बिछिया व नीना थापा क्षेत्र के लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। इस वजह से इंवर्टर जवाब दे गए और पानी का संकट भी उनके सामने खड़ा हो गया। मोहद्दीपुर के निवासी आदित्य जायसवाल ने बताया कि बार-बार बिजली यहां आती-जाती रह रही है। पता नहीं चल पा रहा है कि कब बिजली आएगी और कितनी देर रहेगी। इससे बिजली आने पर भी लोगों का इंवर्टर पूरी तरह से चार्ज नहीं हो पा रहा है।
बिछिया जंगल तुलसी राम निवासी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि बुधवार को दिनभर व रात भर बिजली नहीं थी। रात में दो घंटे के लिए आई थी। बृहस्पतिवार को दिनभर इंतजार में ही बीत गया। हांलांकि, पांच व छह घंटे के अंतराल पर एक घंटे बिजली आई पर राहत नहीं दे सकी। अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। रात भर में नए ट्रांसफार्मर को फीड कर दिया जाएगा। जिससे शुक्रवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
--
कोट-
दिन-रात बिजली के आने-जाने का सिलसिला लगा हुआ है। इससे पूरी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मोबाइल व इंवर्टर चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। पानी के लिए भी लोग परेशान हो रहे हैं।
- लाल देव यादव,निवासी मोहद्दीपुर
--
कोट-
बिजली जाने से बुधवार सुबह से ही परेशानी बढ़ी है। पांच से छह घंटे के बाद कहीं एक घंटा बिजली आ रही है। जिससे यहां लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रात भर बिना बिजली के दिक्कत हो रही है।
- सुनील सिंह चौहान, निवासी बिछिया जंगल तुलसी राम
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --