{"_id":"64d296071b72aec00b0898f7","slug":"power-supply-disturb-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-266923-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 20 हजार घरों में डेढ़ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 20 हजार घरों में डेढ़ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
गोरखपुर। तकनीकी खामी की वजह से बक्शीपुर उपकेंद्र मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ तक बंद रहा। इस दौरान तकरीबन 20 हजार घरों की बिजली गुल रही। उमस और गर्मी की वजह से लोग परेशान हुए।
सुबह 11 बजे एफसीआइ ट्रांसमिशन उपकेंद्र में गड़बड़ी के कारण बक्शीपुर उपकेंद्र बंद हो गया। गड़बड़ी ठीक हुई तो कोतवाली फीडर नहीं शुरू हो पा रहा था। पता चला कि तार पर लताओं के कारण दिक्कत हो रही है। इसके बाद लताओं को हटाया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि काफी समय से तार पर लताएं इकट्ठा हो रही थीं लेकिन अभियंताओं ने ध्यान नहीं दिया। उनकी लापरवाही का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ा।अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने कहा कि एफसीआइ में गड़बड़ी के कारण पहले बिजली गुल हो गई। बाद में लताओं के कारण कोतवाली फीडर की आपूर्ति नहीं शुरू हो पा रही थी। इस कारण उपकेंद्र बंद रहा।