फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power supply disrupted in several areas due to storms and rain.

Gorakhpur News: आंधी-बारिश से कई इलाकों में गुल हुई बिजली

Fri, 12 Jun 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in several areas due to storms and rain.
गोरखपुर। बुधवार देर रात आई आंधी और बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। शाहपुर उपकेंद्र के पीएसी फीडर व बेतियाहाता में तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ हटाने और तारों की मरम्मत के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लगभग दो हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सरस्वतीपुरम लेन-एक पर लगे ट्रांसफाॅर्मर के खराब होने से क्षेत्र में करीब घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। अपराह्न तीन बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। एसडीओ, शाहपुर वीके जायसवाल ने बताया कि पेड़ गिरने से पीएसी के पास बिजली बाधित हुई थी। वहीं सुबह करीब 11 बजे रानीडीहा फीडर का तार टूट जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शहर केंद्र की 33 केवी लाइन भी करीब आधे घंटे तक बंद रही। यहां बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। बारिश के कारण रानीडीहा और दिव्यनगर में फाल्ट से सुबह तक बिजली गुल रही, जिसे बाद में दुरुस्त किया गया। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि एमएमएमयूटी में पेड़ गिर गया था जिसे काट कर हटाने में समय लगा। रामजानकी नगर, मोती पोखरा और कृष्णानगर में भी तकनीकी खराबी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। मोती पोखरा में जेसीबी से केबल कट जाने के कारण दोपहर में करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-दो में रात के समय चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा गोलघर, बेतियाहाता, राप्तीनगर और खोराबार क्षेत्रों में भी फाल्ट और ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। टाउनहॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से बिजली बाधित हुई थी। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed