फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power supply affected in many areas due to storm and rain

Gorakhpur News: आंधी-बारिश में कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित

Thu, 14 May 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Power supply affected in many areas due to storm and rain
गोरखपुर। आंधी और बारिश शुरू होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। एहतियातन पहले ही कई उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद की गई, जिसके बाद पेट्रोलिंग कर चरणबद्ध तरीके से बिजली चालू कराई गई। कई जगहों पर फाल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


राप्तीनगर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के पास बुधवार शाम 11 केवीए केबल में फाल्ट आने से करीब एक घंटे तक बिजली बाधित रही। वहीं चर्च रोड क्षेत्र में एक बिजली का खंभा टेढ़ा हो जाने से लगभग 50 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। किसी तरह से खंभे से लाइन देकर बिजली बहाल की गई। खोराबार के विद्यानगर कॉलोनी में करीब तीन घंटे तक बिजली नहीं रही, जिससे लोगों को उमस और अंधेरे की परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा लालडिग्गी क्षेत्र में भी फाल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित रही, जबकि पादरी बाजार में खंभे टूटने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। शक्तिनगर कॉलोनी में आंधी से शीशम का पेड़ एक खंभे पर गिर गया, जिससे मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। राप्तीनगर के सहायक अभियंता राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि तेज आंधी-पानी के चलते कई स्थानों पर तकनीकी दिक्कतें आई थीं, हालांकि विभाग की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन


आंधी से विक्टोरिया खंभा गिरा, बाल-बाल बचे राहगीर
पादरी बाजार (गोरखपुर)। बुधवार शाम पांच बजे आई तेज आंधी से संगम चौराहा पर लगा विक्टोरिया खंभा अचानक टूट कर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताई। कौवा बाग पुलिस चौकी से लेकर बरगदवां तक फोरलेन सड़क पर पीडब्ल्यूडी ने विक्टोरिया खंभा लगाया है। इनमें से कई खंभे के नट-बोल्ट ढीले हो चुके हैं, जिससे तेज हवा या आंधी आने पर उनके गिरने की आशंका बनी हुई है। बुधवार को आई आंधी ने विभागीय दावों की पोल खोल दी। पोल गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा, जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन खंभों की मरम्मत और जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed