{"_id":"6a385064a5beb9492908ab12","slug":"power-outages-lasting-several-hours-affected-many-areas-due-to-faults-and-cable-fires-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1361562-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फाल्ट और केबल में आग से कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फाल्ट और केबल में आग से कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम की तमाम तैयारियों के बावजूद शहरवासियों को रविवार को भी निर्बाध बिजली नहीं मिल सकी। विभिन्न इलाकों में फाल्ट, केबल में आग लगने और रखरखाव कार्यों के चलते घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। राप्तीनगर, मोहद्दीपुर, खोराबार और तारामंडल क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को दिनभर बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
सबसे अधिक परेशानी मोहद्दीपुर उपखंड के नंदानगर स्थित दरगहिया क्षेत्र में देखने को मिली। शनिवार देर रात एबीसी केबल में आग लगने से करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर बिजली न मिलने से परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का आरोप था कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। उपभोक्ताओं के विरोध के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया।
उधर, खोराबार क्षेत्र के महादेवपुरम, आवास विकास, बसंत विहार समेत 12 मोहल्लों में ओवरलोड और गर्मी से सेक्शन ट्रिप होने से आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही। कटौती से सैकड़ों परिवार को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा तारामंडल उपकेंद्र के पैडलेगंज क्षेत्र में जंपर कटने के कारण करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि दरगहिया क्षेत्र में केबल में आग लगने से समस्या उत्पन्न हुई थी, रविवार सुबह पांच बजे तक आपूर्ति सामान्य कर दी गई। खोराबार क्षेत्र में सेक्शन फाल्ट को एक से डेढ़ घंटे के भीतर ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। गोलघर के एसडीओ अजीत पटेल ने बताया कि पैडलेगंज क्षेत्र में जंपर कटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। जल्द आपूर्ति सामान्य कर दी गई।