फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power cut Women took to streets with brooms in protest

बिजली कटौती: विरोध में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, लगाया जाम

Wed, 12 Jul 2023 05:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jul 2023 05:00 PM IST
सार

गोरखपुर शहर में मंगलवार को पूरे दिन कई इलाकों में लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे। नार्मल विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में दूसरे दिन भी पूरे दिन कटौती बनी रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले तीन दिन से बिजली की समस्या लगातार बढ़ गई है।

विज्ञापन
Power cut Women took to streets with brooms in protest
बिजली गुल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भीषण गर्मी में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान क्षेत्र के मुड़िला उर्फ मुड़ेरा गांव की महिलाएं मंगलवार को झाड़ू, बाल्टी और अन्य सामान लेकर सड़क पर उतर आईं। फर्टिलाइजर-झुंगिया सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि समय से बिजली बिल लेने के लिए विभाग के कर्मचारी आते हैं, लेकिन बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस प्रयास नहीं करते। जाम की सूचना पर फर्टिलाइजर चौकी से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक समझा-बुझाकर लोगों को लौटा दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह मुड़िला उर्फ मुडे़रा के उपभोक्ता अचानक सड़क पर उतर आए। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। उनका कहना था कि गांव में लंबे समय से बिजली आपूर्ति का संकट चल रहा है। मुख्यमंत्री ने 20 से 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति का दावा किया है। लेकिन रोज शटडाउन या अन्य बहाने बनाकर बिजली कटौती की जा रही है। फाल्ट के नाम पर भी अक्सर आपूर्ति बाधित रहता है। कटौती की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: वंदे भारत की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डिपो में होगी क्षतिग्रस्त कोच मरम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जाम की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी फर्टिलाइजर विशाल उपाध्याय ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया। इसके बाद लोग लौट गए।

अधिशासी अभियंता मोहद्दीपुर ग्रामीण संदीप मौर्य ने बताया कि कटौती की समस्या नहीं थी। वोल्टेज की थोड़ी समस्या जरूर इन इलाकों में है।
 

शहर में कई जगहों पर बिजली कटौती से परेशान रहे लोग

गोरखपुर शहर में मंगलवार को पूरे दिन कई इलाकों में लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे। नार्मल विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में दूसरे दिन भी पूरे दिन कटौती बनी रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले तीन दिन से बिजली की समस्या लगातार बढ़ गई है।

ऐसे ही राप्तीनगर और मोहद्दीपर इलाके में बिजली पूरे दिन आती-जाती रही। वोल्टेज की दिक्कत भी बनी रही। हालांकि, कटौती थोड़ी देर में बहाल हो जा रही थी। अधीक्षण अभियंता एलबी सिंह ने बताया कि फाल्ट की वजह से कुछ जगहों पर आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed