फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   power corporation revenue

Gorakhpur News: अभियान चलाकर 250 करोड़ वसूलेगा बिजली निगम

Mon, 28 Aug 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
power corporation revenue
गोरखपुर। बिजली निगम के 35 हजार से अधिक शहरी उपभोक्ताओं पर 250 करोड़ रुपये बकाया हैं। इनपर दस हजार से लेकर एक लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। इनमें कई उपभोक्ता लापता हैं। अभियंताओं का कहना है कि बकाएदारों के खिलाफ खंडवार अभियान चलाकर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 30,295 उपभोक्ता दस हजार रुपये के बकाएदार हैं। खंड प्रथम में 12,530, खंड द्वितीय में 10,262, तृतीय खंड में 3,294 और चतुर्थ खंड में 4,210 उपभोक्ताओं पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। इनमें गलत बिल, आरडीएफ, पीडी समेत अन्य बिल के मामले भी हैं। इन्हें सुधार कर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जाएंगे। 5,545 उपभोक्ता एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदार हैं। इन सभी पर 150 करोड़ रुपये के आसपास का बकाया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंताओं को बकाए बिल की वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। कनेक्शन की जांच कर वास्तविक कनेक्शनों से बकाया जमा कराया जाएगा। बंद या तकनीकी खामी वाले कनेक्शनों को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
150 उपभोक्ताओं पर हुई थी कार्रवाई
बिजली निगम की टीम ने पिछले दिनों 150 से अधिक बकाएदारों की बिजली गुल की थी। बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये मौके पर जमा कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed