{"_id":"64ef917b89689741ab01b234","slug":"power-attack-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-289726-2023-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास ग्रील में दौड़ा करंट, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास ग्रील में दौड़ा करंट, अधेड़ की मौत
Thu, 31 Aug 2023 01:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:53 PM IST
सार
जीडीए सहायक अभियंता (बिजली) अजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास जीडीए की ओर से लाइट लगवाई गई है। किसी को करंट न लगे, इसलिए तारों को सुरक्षित ढंग से लगाया जाता है। सभी जगहों पर खुले हुए तारों की जांच करके उनको सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड पर महाराणा प्रताप तिराहे पर गुंबद के ग्रिल में लगा झालर केबल तार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में कैंट क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास लगी ग्रील में बुधवार तड़के करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन रोड पर महाराणा प्रताप की घोड़े पर सवार प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा के चारों तरफ गुंबद व ग्रील लगी हुई है। जीडीए की ओर से प्रतिमा के गुंबद का सुंदरीकरण कराया गया है। ग्रील में मंगलवार को रात में ही झालर लगाया गया था। कहीं तार कटा होने के चलते ग्रील में करंट दौड़ गया। सुबह करीब पांच बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति उधर से गुजर रहा था, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा और रेलवे चौकी प्रभारी इत्यानंद पांडेय मौके पर पहुंचे। विद्युत आपूर्ति रुकवाकर उसे ग्रील से अलग किया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह काफी दिनों से रेलवे स्टेशन के आसपास रहता था और मांगकर जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला, नाराज पति ने घर में कर दिया बंद
लोगों ने हादसे के लिए जीडीए को ठहराया जिम्मेदार
रेलवे स्टेशन रोड पर दिन में काफी भीड़ होती है। दिन के समय अगर ग्रील में करंट उतरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि झालर के साथ केबल के तार कई जगह कटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर जीडीए ने जोड़ वाला तार नहीं लगाया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। उन्होंने इस हादसे के लिए जीडीए को जिम्मेदार ठहराया है।