फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power Angel will make daughters powerful in gorakhpur

परिषदीय स्कूल: बेटियों को 'पावरफुल' बनाएंगी पावर एंजिल, शिक्षा से वंचित बेटियों का कराएगी दाखिला

Thu, 08 Jul 2021 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jul 2021 11:08 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर पावर एंजिल बनाई गई है। अब तक इनका काम स्कूल या ग्रामसभा की बच्चियों को सुरक्षा और संरक्षा के मुद्दे पर जागरूक करना था।

विज्ञापन
Power Angel will make daughters powerful in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले के परिषदीय विद्यालयों में पावर एंजिल को अहम जिम्मेदारी मिलेगी। अब पावर एंजिल बनी छात्राओं को जिम्मेदारी दी जाएगी कि स्कूलों में शिक्षा से वंचित बेटियों का दाखिला कराया जाए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

विज्ञापन


शासन के निर्देश मिले हैं कि कोरोना काल में 10 छात्राओं का स्कूल में दाखिला कराने वाली पॉवर एंजिल को सम्मानित किया जाए। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर पावर एंजिल बनाई गई है। अब तक इनका काम स्कूल या ग्रामसभा की बच्चियों को सुरक्षा और संरक्षा के मुद्दे पर जागरूक करना था।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत पावर एंजिल अभिभावकों और बच्चों से मिलती है और किसी प्रकार की समस्या आने पर थाने पर फोन करती हैं। अब इन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है कि शिक्षा के मूल क्षेत्र से वंचित छात्राओं को स्कूलों से जोड़ा जाए। अफसरों का कहना है कि जिले के 2514 परिषदीय विद्यालयों में पावर एंजिल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी की जिम्मेदारी होगी कि स्कूलों के कार्यों का सही से निर्वहन करे। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिले हैं। छात्राओं को पावर एंजिल बनाया जाएगा, ताकि स्कूलों में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके।


क्या होती हैं पावर एंजिल
पावर एंजिल पर मीना मंच संभालने की अहम जिम्मेदारी होती है। इसके अलावा पावर एंजिल का काम होता है कि स्कूलों में छात्रों के कार्यों के बारे में बताया जाए। छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं के बारे में भी क्रियान्वयन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed