फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Postal Department: 11 branch postmaster and nine assistant branch postmaster suspended

डाक विभाग : 11 शाखा डाकपाल व नौ सहायक शाखा डाकपाल निलंबित

Sat, 02 Jan 2021 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Postal Department: 11 branch postmaster and nine assistant branch postmaster suspended
डाक विभाग : 11 शाखा डाकपाल व नौ सहायक शाखा डाकपाल निलंबित
विज्ञापन

गोरखपुर। इंडियन पोस्टल बैंक में डिजिटल खाता खोलने में लापरवाही बरतने पर 20 शाखा व सहायक शाखा डाकपालों पर कार्रवाई की गई है। बृहस्पतिवार को पोस्टमास्टर जनरल के औचक निरीक्षण में लापरवाही सामने आई। प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने लापरवाही व सरकारी काम में रुचि नहीं लेने के आरोप में शुक्रवार को सभी 20 डाक कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी। इनमें 11 शाखा और नौ सहायक शाखा डाकपाल शामिल हैं।

डाक विभाग ने 29 दिसंबर से तीन दिन तक कैंप लगाकर खाता खोलने का अभियान शुरू किया था। इसके तहत डसरी व ग्रामीण इलाकों के सभी डाकघरों पर कैंप लगाना था। बृहस्पतिवार को कैंप का अंतिम दिन था, इसी बीच पोस्ट मास्टर जनरल आकाश दीप चक्रवर्ती निकले। गोरखपुर के कौड़ीराम, उरुवा, इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर सेंट्रल, आनंदनगर पहुंचे तो कहीं भी कैंप लगा नहीं मिला। उन्होंने उप डाकघरों के सहायक व शाखा डाकपालों से पूछताछ की। इस दौरान सहायक व शाखा डाकपाल संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पीएमजी ने गोरखपुर-महराजगंज परिक्षेत्र के प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार को सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डाक अधीक्षक ने चिह्नित सभी 20 डाक कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किए। एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी होते ही डाक विभाग में हड़कंप मंच गया। डाक कर्मचारियों का कहना है कि अब तो काम करना पड़ेगा अन्यथा कार्रवाई में देर नहीं लगेगी। एसएसपी मनीष कुमार ने बताया कि सभी डाक कर्मियों पर कार्रवाई कर दी गई है। अगले आदेश आने तक शाखा डाक पाल व सहायक शाखा डाक पाल निलंबित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed