फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Post office agent misappropriates one lakh rupees; case comes to light after five years.

Gorakhpur News: पोस्ट ऑफिस एजेंट ने हड़पे एक लाख रुपये, पांच साल बाद खुला मामला

Wed, 09 Sep 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Post office agent misappropriates one lakh rupees; case comes to light after five years.
सहजनवां। नगर पंचायत गाहासाड़ निवासी पोस्ट ऑफिस एजेंट पर डाकघर में रकम जमा कराने के नाम पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। मुजौली निवासी इंद्रावती देवी ने एजेंट के खिलाफ सहजनवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, करीब पांच वर्ष पहले उन्होंने डाकघर में रकम फिक्स कराने के लिए गाहासाड़ निवासी पोस्ट ऑफिस एजेंट को एक लाख रुपये दिए थे। अवधि पूरी होने के बाद वह सहजनवां डाकघर पहुंचीं और जमा धनराशि के बारे में जानकारी ली। वहां पता चला कि उनके नाम से किसी प्रकार की रकम जमा ही नहीं की गई है। यह जानकारी मिलते ही महिला के होश उड़ गए। इंद्रावती देवी का आरोप है कि जब उन्होंने एजेंट से अपनी रकम वापस मांगी तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। सहजनवां थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed