फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Post Covid OPD and OPD will start in Gorakhpur AIIMS from today

गोरखपुर एम्स: आज से शुरू हो जाएगी पोस्ट कोविड ओपीडी व ओपीडी, 13 विभागों में देखे जाएंगे मरीज

Mon, 31 May 2021 08:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 May 2021 08:17 AM IST
सार

हर विभाग में 30-30 मरीज बुलाए जाएंगे। टेली कंसल्टेंसी के जरिए मरीजों को लेना होगा एप्वांइंटमेंट।

विज्ञापन
Post Covid OPD and OPD will start in Gorakhpur AIIMS from today
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। ऐसे में एम्स सबसे पहले ओपीडी शुरू करने जा रहा है। सोमवार से इसकी शुरुआत होगी। सभी 13 विभागों में केवल 30-30 मरीज बुलाए जाएंगे। साथ ही पोस्ट कोविड ओपीडी में भी 30 मरीज इलाज के लिए आ सकेंगे। हालांकि इसके लिए मरीजों को टेली कंसल्टेंसी के जरिए एप्वांइंटमेंट लेना होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 12 परंपरागत विभागों के साथ ही पोस्ट कोविड की भी ओपीडी संचालित की जाएगी। हर विभाग में 30-30 मरीज बुलाए जाएंगे। जिन मरीजों को डॉक्टर ओपीडी में बुलाएंगे उन्हीं की इंट्री एम्स में होगा। सामान्य बीमारी जैसे सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीजों को टेली कंसल्टेंसी के जरिए ही इलाज किया जाएगा। इसके लिए टेली कंसल्टेंसी जारी रहेगी।
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद एम्स प्रशासन ने ओपीडी को पूरी तरह से कम कर दिया था। इस बीच एम्स के डॉक्टर, अधिकारी व कर्मचारी आ कोरोना की चपेट आ गए थे। इसके बाद एम्स प्रशासन ने टेली कंसल्टेंसी शुरू की थी। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि एम्स में ओपीडी के साथ पोस्ट कोविड ओपीडी सोमवार से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों की शुरू होगी ओपीडी

मेडिसिन, सर्जरी, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, हड्डी रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, रेडियोथेरेपी, मानसिक रोग, चर्म रोग, फिजिकल व मेडिकल रिहैबिलिटेशन, पोस्ट कोविड ओपीडी

इन नंबरों पर कर सकेंगे संपर्क
0551-2205501
0551-2205585
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed