फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pooja special trains will run from today

आज से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, सभी प्लेटफॉर्म से रवाना होंगी

Tue, 20 Oct 2020 11:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
pooja special trains will run from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
त्योहार में पूजा स्पेशल ट्रेनें मंगलवार से चलने लगेंगी। इसके लिए रेल प्रशासन ने तैयारियां भी की हैं। सात महीने के बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ से बैरिकेडिंग हटा ली गई है। अब यात्री असुरन की तरफ से भी प्लेटफॉर्म नौ पर आ सकेंगे। सोमवार को प्लेटफॉर्म की सफाई की गई और पानी की टोंटियों को चेक किया गया।
विज्ञापन


स्टेशन परिसर में पूर्व की तरह ही आरक्षित टिकट वाले यात्री ही दाखिल हो सकेंगे। सभी प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग लगी रहेगी। यात्रियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। स्टेशन पर भी सुरक्षा को लेकर आरपीएफ जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। ट्रेनों को निर्धारिर्त प्लेटफॉर्म से ही चलाया जाएगा। किसी भी दशा में अचानक प्लेटफॉर्म नहीं बदले जाएंगे।
विज्ञापन


महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष नजर
त्योहार में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ विशेष चौकसी बरतेगी। आईजी रेलवे ने सभी एस्कार्ट टीम से महिलाओं और बच्चों की निगरानी का निर्देश दिया है। सोमवार को आरपीएफ ने ट्रेन में महिलाओं के पास जाकर महिला हेल्प लाइन नंबर 182 लिखा कार्ड सौंपा। उनसे क हा गया कि कोई भी दिक्कत होने पर तत्काल हेल्पलाइन पर फोन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed