फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pooja and Saptashati lessons online in Navratri 2021

कोरोना संकट: नवरात्र में पूजन व सप्तशती का पाठ कराएं ऑनलाइन, कोविड के डर से पुरोहितों ने लिया फैसला

Sat, 10 Apr 2021 07:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Apr 2021 07:44 PM IST
सार

  • कोविड संकट के मद्देनजर शहर के कुछ पुरोहितों ने लिया फैसला
  • गीता वाटिका प्रबंधन भी कराएगा ऑनलाइन दुर्गा सप्तशती का पाठ

विज्ञापन
pooja and Saptashati lessons online in Navratri 2021
नवरात्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

वासंतिक नवरात्र में श्रद्धालु पुरोहितों से ऑनलाइन पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ करा सकेंगे। कोविड के बढ़ते खतरे के मद्देनजर शहर के कुछ पुरोहितों ने ऑनलाइन पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने का निर्णय लिया है। पिछला वासंतिक नवरात्र कोविड की भेंट चढ़ गया। लॉकडाउन के कारण न तो मंदिर खुले और न ही पुरोहित घरों पर जाकर पूजन-पाठ करा सके। कुछ दिनों तक लोगों को राहत देकर कोरोना ने एक बार फिर से अपने पैर फैलाने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन


ऐसे में इससे बचने का एक मात्र उपाय है सामाजिक दूरी। लेकिन इस सामाजिक दूरी के कारण वासंतिक नवरात्र में पुरोहितों को आजीविका के संकट से भी जूझना पड़ेगा। इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ पुरोहितों ने इस बार नवरात्र में ऑनलाइन पूजन के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में कदम बढ़ाते हुए गीता वाटिका की ओर से वासंतिक नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ ऑनलाइन कराने की व्यवस्था की गई है। इस अनुष्ठान को कराने के लिए गीता वाटिका में यजमान की प्रत्यक्ष उपस्थिति नहीं रहेगी। केवल फेसबुक पर दिन में एक बार सीधे प्रसारण की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति के मंत्री उमेश सिंघानिया ने बताया कि ऑनलाइन दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने के इच्छुक अपना नाम, पता, गोत्र व मोबाइल नंबर एवं समिति के बैंक खाते में 7500 रुपये दक्षिणा स्वरूप जमा कराकर उसकी रसीद व्हाट्सएप नंबर 9721526810 पर भेजनी होगी। इसके बाद 13 अप्रैल से दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया जाएगा।

पिछले साल वासंतिक नवरात्र में रोजगार के संकट से जूझने वाले पुरोहित अवधेश मिश्रा ने बताया कि इस बार उन्होंने पहले ही पूजन और दुर्गा सप्तशती के पाठ की व्यवस्था बना ली है। बताया कि उन्होंने अपने यजमानों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ऑनलाइन पूजन व पाठ करवाने की बात कही। जिसके बाद 11 यजमानों ने ऑनलाइन पूजन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने की सहमति दे दी है।


बताया कि पूजन के लिए कोई दक्षिणा तय नहीं की गई है। यजमान अपनी खुशी से जो भी दक्षिणा देंगे उसे स्वीकार करेंगे। इसी तरह पंडित अरविंद गिरि, घनश्याम पांडेय आदि पुरोहित ऑनलाइन पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने का निर्णय लिया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed