{"_id":"62186b0f433a6865ba63fdf8","slug":"polling-parties-will-reach-home-to-vote-for-elderly-and-disabled-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आज से बुजुर्ग-दिव्यांगों को मतदान कराने घर पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां, तीन दिन में पूरा कराना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आज से बुजुर्ग-दिव्यांगों को मतदान कराने घर पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां, तीन दिन में पूरा कराना होगा ये काम
Fri, 25 Feb 2022 11:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:07 AM IST
सार
बुजुर्गों और दिव्यांगो को भले ही घर पर बैलेट से मतदान करने की व्यवस्था दी गई है, मगर वोटिंग के दौरान बूथ जैसी ही सख्ती घर पर भी रहेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट और मतदान अधिकारी, फोर्स के साथ इच्छुक बुजुर्ग और दिव्यांग के घर जाएंगे और वोट लेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान कराने के लिए शुक्रवार से पोलिंग पार्टियां घर-घर दस्तक देंगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है। सुबह आठ बजे से 20 गाड़ियों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिव्यांग और 80 साल से ऊपर उम्र के बुजुर्गों को इस बार घर से मतदान की सुविधा दी गई है। जिले में 80,483 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने का विकल्प चुनने का मौका दिया गया था। मगर, इनमें से 730 लोगों ने ही घर से वोट देने का विकल्प चुना था। करीब 99 फीसदी ने इस विकल्प को नकारते हुए बूथों पर जाकर मतदान की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
हर विधानसभा क्षेत्र में दो पोलिंग पार्टियां गई हैं। बृहस्पतिवार को इन पोलिंग पार्टियों में तैनात मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। तीन दिनों में इन कर्मचारियों को घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले सभी मतदाताओं के घर जाकर मतदान संपन्न कराना होगा।
विज्ञापन
मतदान की होगी वीडियोग्राफी
बुजुर्गों और दिव्यांगो को भले ही घर पर बैलेट से मतदान करने की व्यवस्था दी गई है, मगर वोटिंग के दौरान बूथ जैसी ही सख्ती घर पर भी रहेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट और मतदान अधिकारी, फोर्स के साथ इच्छुक बुजुर्ग और दिव्यांग के घर जाएंगे और वोट लेंगे। वोटर को वोट देते उसके घर के सदस्य भी नहीं देख सकेंगे। घर के ही कोने में वोटर वोट देगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
पोस्टल बैलेट का विकल्प चुनने वालों की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र कुल फार्म वितरण चुने गए विकल्प
कैंपियरगंज 8482 68
पिपराइच 8807 46
गोरखपुर शहर 7561 54
गोरखपुर ग्रामीण 6887 98
सहजनवां 10315 105
खजनी 10929 84
चौरी चौरा 8369 91
बांसगांव 10429 119
चिल्लूपार 8704 65
कुल 80483 730