{"_id":"64ac626f5ae0d73a250567b8","slug":"political-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-235391-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है युवा शक्ति : हरिदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है युवा शक्ति : हरिदेव
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर के तत्वावधान में अभाविप के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अभाविप गोरक्ष प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव ने कहा कि अभाविप देश में हुए साकारात्मक परिवर्तन की वाहक रही है। युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण भाग है, हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।
एबीवीपी गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ गौंड ने कहा कि अभाविप के 75 वर्षो की गौरवशाली यात्रा बेहद ही संघर्षमयी तथा चुनौतीपूर्ण रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तथा संचालन महानगर सहमंत्री रवि गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर महानगर संगठन मंत्री अभिनव सिंह, विभाग संयोजक प्रभात राय, नवकिरण ओझा, सागर कसेरा आदि उपस्थित रहे।