फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   policemen suspend in dispute over 15 feet of land at sant kabir nagar

संतकबीरनगर: 15 फीट जमीन के विवाद में नप गए थानेदार, एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी कर दिए गए निलंबित

Sat, 09 Oct 2021 04:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Oct 2021 04:12 PM IST
सार

पूर्व में एसआई हरेंद्र तिवारी हुए थे लाइनहाजिर और एसओ आरबी गौतम को हटाया गया था, थाने में पिटाई का आरोप लगा तो एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए।

विज्ञापन
policemen suspend in dispute over 15 feet of land at sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र लहुरेगांव में दो पट्टीदारों के बीच चल रहा जमीन संबंधी विवाद धनघटा पुलिस के लिए भारी पड़ता जा रहा है। मामला भले ही राजस्व विभाग से जुड़ा हुआ हो, लेकिन इस मामले में अब तक धनघटा थाने पर तैनात रहे कई पुलिस कर्मी कार्रवाई की जद में आ चुके हैं। ऐसी चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन


लहुरेगांव निवासी राजाराम वर्मा और राजकुमार वर्मा सगे पट्टीदार हैं। दोनों लोगों के बीच 15 फीट जमीन को लेकर चार वर्षों से विवाद चल रहा है। राजाराम का कहना है कि जमीन के विवाद के निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र कई बार दे चुके हैं, लेकिन उसका निस्तारण अभी तक नहीं हो सका।
विज्ञापन


इसका परिणाम है कि उनके और पट्टीदार के परिवार के बीच हमेशा विवाद हुआ करता है। मार्च 2021 में दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ। मामला थाने तक पहुंचा। उसके बाद इसी मामले में एसआई हरेंद्र तिवारी लाइनहाजिर कर दिए गए। कुछ दिन प्रकरण शांत रहने के बाद फिर जून और जुलाई में शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी ने की कार्रवाई

तत्कालीन थानाध्यक्ष आरबी गौतम ने राजाराम के पुत्र सुधीर वर्मा को कुछ देर के लिए थाने पर बैठा दिया था। इसको लेकर भाजपा के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष पीएन सिंह और थानाध्यक्ष आरबी गौतम के बीच ठन गई थी। भाजपा नेता पीएन सिंह एसओ को हटाए जाने की जिद पर अड़ गए थे। जब थानाध्यक्ष नहीं हटाए गए तो उन्होंने मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजाराम के पुत्र सुधीर वर्मा उस समय भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे और वे भी पीएन सिंह के साथ अपना त्यागपत्र दे दिए थे। पीएन सिंह को पद से हटाए जाने के बाद आरबी गौतम को भी यहां से हटा दिया गया था। उसके बाद इस मामले ने फिर बुधवार की शाम को तूल पकड़ लिया।

दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे, जहां एक पक्ष राजाराम के पुत्र शैलेंद्र वर्मा ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे और सिपाहियों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया। इसके परिणामस्वरूप शुक्रवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए। इस संबंध में पूछे जाने पर तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed