फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   policeman

शिकायत पर क्वारंटीन सेंटर पहुंचे सिपाहियों को पीटा

Fri, 29 May 2020 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
policeman
शिकायत पर क्वारंटीन सेंटर पहुंचे सिपाहियों को पीटा
विज्ञापन

छह नामजद और पांच अज्ञात पर केस दर्ज, एक आरोपी हिरासत में
अव्यवस्था की शिकायत पर जांच को पहुंची थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी(देवरिया)। खामपार के पहाड़पुर पुरैनी प्राथमिक स्कूल क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्था की शिकायत पर पहुंचे सिपाहियों की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। इनमें कुछ क्वारंटीन सेंटर में रखे गए युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात पर केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पहाड़पुर गांव में बाहर से आए लोगों को स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। शुक्रवार को एक युवक ने 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि प्रधान की ओर से क्वारंटीन सेंटर में कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। कुछ देर बाद कुछ सिपाही जांच को क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। उन्होंने प्रधान को बुलाकर क्वारंटीन सेंटर में व्यवस्था के बारे में पूछताछ शुरू की। इसी दौरान एक युवक प्रधान को अपशब्द बोलने लगे। सिपाहियों ने विरोध किया तो उसने साथियों के साथ मिलकर सिपाहियों की पिटाई कर दी। सिपाही सत्येंद्र कुमार और राजेश कुमार को चोटें आई हैं। सूचना पर एसओ मयफोर्स पहुंचे तो आरोपी भाग खड़े हुए। सिपाही राजेश की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व पांच अज्ञात पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि सिपाहियों पर हमला करने वालों में क्वारंटीन में रखे गए कुछ युवक भी शामिल हैं। शिकायत क्वारंटीन सेंटर में रह रहे एक युवक के भाई ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed