फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will investigate contract game in Gorakhpur

Gorakhpur News: अनुबंध के खेल की जांच करेगी पुलिस, केस दर्ज कर भेजेगी जेल

Fri, 26 Jan 2024 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Jan 2024 11:28 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस अनुबंधित लिखकर शहर में आने वाली बसों की जांच करेगी। आईटीएमएस के कैमरों की मदद से संदिग्ध अनुबंधित बसों के नंबर प्लेट की फोटो लेकर इसे जांच के लिए रोडवेज को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Police will investigate contract game in Gorakhpur
नौसड़ बस स्टेशन के सामने खड़ी प्राइवेट बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्राइवेट बसों पर अनुबंधित लिखकर शहर में प्रवेश करने की अब पुलिस जांच करेगी। इस पूरे खेल के पीछे काम कर रहे गिरोह के जांच का आदेश एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जारी किया है। पुलिस संदिग्ध बसों के नंबरों को आईटीएमएस के लगे कैमरों से हासिल कर रोडवेज में जांच के लिए भेजेगी। फर्जी तरीके से अनुबंध लिखा मिला तो पुलिस जालसाजी का केस दर्ज कर आरोपी बस चालक को जेल भी भेजेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस ने प्राइवेट बसों को बाहर कर दिया। इसके लिए बस स्टेशन भी बना दिया गया है। पुलिस ने इसका सख्ती से पालन किया तो जाम से भी राहत मिल गई, लेकिन अचानक प्राइवेट बसों की इंट्री शहर में होने लगी।
विज्ञापन


इसके पीछे की वजह जांची गई तो पता चला है कि कुछ बस वाले अनुबंधित बस सेवा लिखकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। जबकि, वास्तव में जिस बस का अनुबंध होता है, उसमें वैधता तिथि भी लिखी होती है और इस तरह से फर्जी तरीके से लिखने वालों पर तिथि अंकित नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जांच का आदेश जारी कर दिया है। पुलिस ऐसे अनुबंधित बसों को चिह्नित करेगी और फिर संदिग्ध बसों का नंबर प्लेट का फोटो सीसीटीवी कैमरों से हासिल कर उसे जांच करके लिए एआरएम रोडवेज को भेजा जाएगा।

रोडवेज संदिग्ध बस के नंबरों की जांच कर बताएगी कि कौन सा अनुबंधित है और कौन सा अनुबंधित नहीं है। फिर पुलिस बिना अनुबंध के फर्जी तरीके से अनुबंधित लिखकर शहर में आने वाली बसों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस अनुबंधित लिखकर शहर में आने वाली बसों की जांच करेगी। आईटीएमएस के कैमरों की मदद से संदिग्ध अनुबंधित बसों के नंबर प्लेट की फोटो लेकर इसे जांच के लिए रोडवेज को भेजा जाएगा। फर्जी तरीके से अनुबंधित लिखकर कोई बस मिली तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed