{"_id":"61de828920ecf0434e4ce0bd","slug":"police-will-hear-complaints-in-choupal-at-46-places-in-gorakhpur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी आप के द्वार: आज 46 जगहों पर चौपाल में पुलिस सुनेगी फरियाद, एसएसपी भी करेंगे समस्याओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी आप के द्वार: आज 46 जगहों पर चौपाल में पुलिस सुनेगी फरियाद, एसएसपी भी करेंगे समस्याओं का निस्तारण
Wed, 12 Jan 2022 12:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:57 PM IST
सार
एसएसपी चौरीचौरा के जंगल महादेवा में समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में बुधवार यानी आज 'अधिकारी आप के द्वार' कार्यक्रम के तहत 46 जगहों पर पुलिस की चौपाल लगेगी। चौरीचौरा के जंगल महादेवा में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा खुद मौजूद रहेंगे। दोपहर एक से शाम पांच बजे तक अफसर चौपाल में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कैंट के दाउदपुर में सीओ यातायात, आवास विकास कॉलोनी में इंस्पेक्टर कैंट, खोराबार के कुईं बाजार में एसपी सिटी, जंगल रामलखना में इंस्पेक्टर खोराबार, रामगढ़ताल के रामपुर में इंस्पेक्टर रामगढ़ताल, मंझरिया बिस्टौल में सीओ कैंट, राजघाट के पांडेयहाता में सीओ प्रज्ञान, बसंतपुर खास इंस्पेक्टर राजघाट, कोतवाली के हजारीपुर में इंस्पेक्टर, छोटेकाजीपुर में सीओ कोतवाली, तिवारीपुर के बहरामपुर में इंस्पेक्टर, जाफराबाजार में एसपी क्राइम, गोरखनाथ के रसूलपुर में इंस्पेक्टर, अहमदनगर चक्सा हुसैन में सीओ मंदिर, शाहपुर के बशारतपुर खास में सीओ गोरखनाथ, चरगांवा में इंस्पेक्टर शाहपुर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कैंपियरगंज के जंगल बब्बन में इंस्पेक्टर, पीपीगंज के बढ़या चौक में थानेदार, जंगल कौड़िया में एसपी नार्थ, सहजनवां के खीरीडाड़ में इंस्पेक्टर, बनकटिया में सीओ कैंपियरगंज, चिलुआताल के मोहरीपुर में इंस्पेक्टर, गीडा बहरामपुर में इंस्पेक्टर, तेनुआ में सीओ कार्यालय, झंगहा के नेथुआ ज्ञानपाट में इंस्पेक्टर, महुआरकोल में सीओ चौरीचौरा, पिपराइच के जंगल औराही में इंस्पेक्टर, चौरीचौरा के जंगल महादेवा में एसएसपी, चकदेइया में इंस्पेक्टर, गुलरिहा के कहरमाहा बुजुर्ग में इंस्पेक्टर, उरुवा बाजार के भगवानपुर में इंस्पेक्टर, कौवाडील में एसपी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं बेलघाट के नरायनपुर माफी में थानाध्यक्ष, महुलिया में सीओ गोला, बड़हलगंज के मधुपुर में इंस्पेक्टर, बेलीपार के कुसमौल में एसपी साउथ, ककराखोर में इंस्पेक्टर, गगहा के नर्रे बुजुर्ग में इंस्पेक्टर, सिंहोरवा में सीओ बांसगांव, बांसगांव के बरगराही में इंस्पेक्टर, हरपुर बुदहट के भटरखी में इंस्पेक्टर, जलालाबाद में सीओ खजनी, खजनी के भगवानपुर में इंस्पेक्टर, काशीपुर में थानाध्यक्ष सिकरीगंज मौजूद रहेंगे।