{"_id":"666b659aef9933c2aa03f059","slug":"police-will-dispose-of-licensed-weapons-stored-in-police-stations-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-588543-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थानों में जमा लाइसेंसी असलहों का निस्तारण करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थानों में जमा लाइसेंसी असलहों का निस्तारण करेगी पुलिस
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के थानों में पांच वर्ष या इससे अधिक समय से जमा लाइसेंसी असलहों के निस्तारण में अब पुलिस जुट गई है। इसके लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर सूचना मांगी है। प्रभारी थाने में जमा असलहों का आंकड़ा तैयार कर एसएसपी को सौंपेगे। इसके बाद ऐसे लाइसेंस धारकों का विवरण डीएम को भेजा जाएगा। यही नहीं ऐसे असलहों के लाइसेंस को निरस्तीकरण के लिए भी भेजा जा सकता है।
ऐसा कई बार से देखने को मिल रहा है कि लोकसभा या विधानसभा चुनाव के समय जो लोग असलहा जमा करते हैं, उसमें से काफी लोग फिर उसे वापस लेने नहीं आते। ऐसे में थाने में जमा किए गए असलहों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। लाइसेंसी बंदूक की दुकानों का भी हाल यही है। वहां भी लाइसेंसी असलहा जमा कर लाइसेंसधारी भूल गए हैं। इस वजह से दुकानदार नया सामान नहीं मंगा पा रहे हैं। कई बार दुकानदारों ने प्रशासन को इससे अवगत भी कराया, लेकिन मालखाने में जगह न होने की वजह से निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
एम्स और खोराबार पहुंचे एसएसपी
बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर एम्स और खोराबार थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां फरियादियों का रजिस्टर देखा। इसके बाद थाने पर आए फरियादियों से मिलकर उनकी समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन
थाने पर लिखी जाएगी साइबर अपराध की एफआईआर
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह साइबर अपराध के मामलों को प्राथमिकता के आधार जांच कर उसकी एफआईआर दर्ज करें। वहीं बड़े मामले साइबर थाने में ट्रांसफर कर उसकी मॉनिटरिंग करें। अभी तक साइबर अपराध से पीड़ित इधर-उधर दौड़ लगा रहे थे।