फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police Trinetra will be activated as soon as incident happens

Gorakhpur: वारदात होते ही सक्रिय हो जाएगा पुलिस का 'त्रिनेत्र', ऐसे करेंगे काम

Fri, 02 Dec 2022 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Dec 2022 11:39 AM IST
सार

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर का कहना है कि जगह-जगह कैमरे होने से आपराधिक गतिविधियां कम होंगी। निगरानी की सुविधा होगी। साथ ही किसी बेकसूर को झूठे आरोपों से बचने में भी ये कैमरे काफी मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन
Police Trinetra will be activated as soon as incident happens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछने के बाद अब इसका इस्तेमाल वारदात होने से लेकर बदमाश पकड़ने तक में करने के लिए त्रिनेत्र सेल का गठन कर दिया गया है। सेल में एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा व सिपाहियों की तैनाती भी कर दी गई है। यह नियमित रूप से नजर रखेंगे और वारदात होते ही तत्काल कैमरों की मदद से बदमाशों की धरपकड़ में लग जाएंगे।

विज्ञापन


शहर में आईटीएमएस के अलावा एडीजी अखिल कुमार के ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से 176 जगहों पर कैमरे लग गए हैं। इन सभी कैमरों को जोड़कर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसकी मदद से अभी तक सिर्फ शहर के यातायात को संचालित किया जाता था, लेकिन अब अपराध को रोकने और अपराध होने पर जल्द बदमाशों को दबोचने में भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने त्रिनेत्र सेल गठित कर उसमें पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी है। इन्हें विशेष ट्रेनिंग भी जल्द ही दे दी जाएगी। फिलहाल, सेल ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे करेंगे काम

  • वारदात रोकने के लिए संदिग्धों पर कैमरों की मदद से नजर रखेंगे
  • वारदात होने पर बदमाशों के भागने के स्थान पर कैमरे से नजर रखेंगे
  • सुराग मिलते ही फील्ड में सक्रिय पुलिस टीम को इसकी जानकारी देंगे
  • वाहन के नंबर के आधार पर नाम, पता भी हासिल करेंगे
  • बदमाश के पकड़े जाने पर फुटेज को वैज्ञानिक साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत करेंगे


 

त्रिनेत्र में बेहतर काम करने वाला बीपीओ सम्मानित

त्रिनेत्र अभियान के तहत हर घर कैमरा अभियान में रुचि लेकर लोगों को जागरूक करने वाले बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) अजय कुमार चौधरी को बृहस्पतिवार को एडीजी ने सम्मानित किया। एडीजी अखिल कुमार ने प्रशस्तिपत्र देकर बीपीओ के काम की सराहना की। एडीजी के मुताबिक, वह शाहपुर के पादरीबाजार में गश्त कर हर घर कैमरे के लिए पुलिस किए गए प्रयास के बारे में जानने पहुंचे तो बीपीओ का काम बेहतर मिला। इसके पहले तिवारीपुर व गोरखनाथ में बेहतर काम न मिलने पर बीपीओ लाइनहाजिर भी किए गए थे।

त्रिनेत्र सेल सक्रिय हो गया है। उसमें इंस्पेक्टर, दरोगा की तैनाती भी कर दी गई है। टीम वारदातों को रोकने के साथ ही कोई वारदात होते ही सक्रिय हो जाएगी। पुलिसकर्मियाें को विशेष ट्रेनिंग भी जल्द दिला दी जाएगी। टीम में कैमरों के जानकर पुलिसकर्मियों को ही शामिल किया गया है। - डॉ. कृष्ण कुमार बिश्नाई, एसपी सिटी

कहां कितने कैमरे लगे
ब्लॉक- कैमरों की संख्या

बांसगांव- 02
बड़हलगंज- 10
भटहट-12
ब्रह्मपुर- 08
कैंपियरगंज- 12
चरगांवा- 03
गोला- 08
जंगल कौड़िया- 03
पाली-05
पिपराइच- 05
सहजनवां- 05
सरदारनगर- 06
कौड़ीराम- 15
भरोहिया- 06
पिपरौली- 08
उरुवां- 04
कुल- 112
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed