फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police took the innocent child to court for DNA testing and sought permission.

Gorakhpur News: डीएनए जांच के लिए मासूम को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, मांगी अनुमति

Wed, 11 Feb 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police took the innocent child to court for DNA testing and sought permission.
गोरखपुर। प्रिया हत्याकांड में जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। मंगलवार को प्रिया हत्याकांड के संदर्भ में पीपीगंज पुलिस और परिजन कोर्ट पहुंचे, जहां मासूम रुद्र और हत्यारोपी विजय साहनी की डीएनए जांच कराने के लिए अनुमति मांगी गई। रुद्र की वर्तमान स्थिति और जांच की प्रक्रिया को लेकर पुलिस ने पूरी सावधानी बरती। इस दौरान विजय के परिजन मीडिया से दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन

एसपी नाॅर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्रिया हत्याकांड में शामिल सहजनवां के पाली निवासी प्रेमी विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या और पीपीगंज के तिघरा गांव, सपहिया टोला निवासी उसके ससुर रामबेलास साहनी (सेवानिवृत्त रेलकर्मी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। रुद्र, प्रिया और आरोपी विजय का ही बेटा है या नहीं, यह साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पहले ही प्रिया का सैंपल लिया जा चुका है। अब अदालत से अनुमति मिलने के बाद मासूम और आरोपी के पिता समेत अन्य जरूरी व्यक्तियों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएनए जांच के परिणाम के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे की जिम्मेदारी किसके पास होगी। वर्तमान में रुद्र विजय के पैतृक मकान सहजनवां के माडर पोस्ट पाली में उसके पिता रामकिशन और मां कपूरी देवी के पास रह रहा है। जांच और कोर्ट की प्रक्रिया के दौरान बच्चे की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी निगरानी बनाए रखेगी। मंगलवार को कोर्ट में हत्यारोपी विजय के पिता रामकिशन और रुद्र पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने हत्यारोपी के पूरे परिवार माता-पिता और भाई-भाभी का भी बयान दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नाॅर्थ ने बताया कि जांच के लिए सैंपल लेने की प्रक्रिया बेहद संवेदनशील है और इसे बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत की अनुमति मिलने के बाद जांच तुरंत शुरू कर दी जाएगी।


प्रिया हत्याकांड की जांच जारी है और मामले के सभी पहलुओं को गंभीरता से देखा जा रहा है। डीएनए जांच के परिणाम आने के बाद ही रुद्र के भविष्य की जिम्मेदारी तय होगी और यह साफ हो सकेगा कि वह किसके संरक्षण में रहेगा।
- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed