{"_id":"65534f9fbd9fd47d540d5ca4","slug":"police-took-action-under-gangster-act-against-seven-accusedin-gorakhpur-2023-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जालसाजी करने वाले सात बदमाशों सहित 10 पर गैंगस्टर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जालसाजी करने वाले सात बदमाशों सहित 10 पर गैंगस्टर, दो गिरफ्तार
Wed, 15 Nov 2023 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:30 AM IST
सार
पुलिस ने अतुल को गिरोह का सरगना बताया है। पुलिस का कहना है कि अतुल स्वयं व अपने गिरोह के अन्य छह सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक फायदे के लिए सामूहिक रूप से संगठित गिरोह बनाकर जालसाजी करने जैसे अपराध करता रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिरोह बनाकर मकान, जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजी करने व धमकी देने वाले सात बदमाशों पर कैंट पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। वहीं, पिपराइच पुलिस ने भी दंपती समेत कच्ची शराब के धंधे से जुड़े तीन लोगों को गिरोहबंद किया। पुलिस गैंगस्टर आरोपी दंपती को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने महादेव झारखंडी निवासी अतुल कुमार त्रिपाठी, चंद्र मोहन त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह, नंदानगर निवासी विशाल कुमार गुप्ता, सैनिक कुंज निवासी मुरारी और गोकुल साहनी को गिरोहबंद किया है। इन सभी पर 2022 में गोरक्षनगर सिंघड़िया निवासी अविनाश राय ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इन सभी ने मिलकर अविनाश को मकान दिलाने के नाम पर जालसाजी की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को आरोपी को बनाया था और चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद इनके कई और मामले सामने आए। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। अब डीएम के अनुमोदन के बाद कैंट के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा की तहरीर पर सभी पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अतुल को गिरोह का सरगना बताया है। पुलिस का कहना है कि अतुल स्वयं व अपने गिरोह के अन्य छह सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक फायदे के लिए सामूहिक रूप से संगठित गिरोह बनाकर जालसाजी करने जैसे अपराध करता रहता है।
उधर, पिपराइच पुलिस ने कच्ची शराब कर बेचने के आरोपी महराजगंज के श्यामदेउरवा निवासी नीरज यादव, पिपराइच के अतरौलिया निवासी तुफानी और उसकी पत्नी पुष्पा पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया। पुलिस ने तुफानी व उसकी पत्नी पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया है।