{"_id":"69235a6d845cb38d1804ca75","slug":"police-to-take-satish-on-remand-search-for-brother-guddu-intensifies-gorakhpur-news-c-7-gkp1057-1144183-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सतीश को रिमांड पर लेगी पुलिस, भाई गुड्डू की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सतीश को रिमांड पर लेगी पुलिस, भाई गुड्डू की तलाश तेज
विज्ञापन
- सुकरौली थाने में सतीश पर दर्ज है पशु तस्करी की प्राथमिकी
- सतीश ने किया है कोर्ट में सरेंडर, उसका भाई गुड्डू भी गैंग में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। पशु तस्करी के आरोपी जवाहिर यादव गैंग के गुर्गे सतीश यादव को कुशीनगर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके खिलाफ सुकरौली थाने में पशु तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस इसकी दो महीने से तलाश कर रही थी। वहीं इस गैंग में शामिल तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुड्डू यादव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गुड्डू के चचेरे भाई सतीश को कुछ दिन पूर्व कसया पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में छात्र की हत्या के बाद कुशीनगर में एक सोशल मीडिया पर स्कार्पियो में पशु लादने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली का है। हाईवे के किनारे बंधे गोवंश को पशु तस्कर स्कार्पियो में लाद रहा है। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस को पता चला कि गोरखपुर का रहने वाला जवाहिर गैंग का सदस्य सतीश यादव और कुशीनगर जिले के चार पशु तस्कर शामिल हैं। पुलिस ने बिहार से स्कार्पियो को बरामद कर लिया। यह स्कार्पियो कुशीनगर में जेल भेजे गए पशु तस्कर की थी। पुलिस ने कुशीनगर के रहने वाले चार पशु तस्करों को जेल भिजवा दिया। सतीश की तलाश में पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
गोरखपुर और कुशीनगर पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए सतीश ने गोरखपुर में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस की मानें तो सतीश और कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुड्डू यादव साथ मिलकर गोरखपुर से बिहार तक पशु तस्करों का नेटवर्क संचालित करते हैं।
गुड्डू और सतीश के परिवार के सदस्यों पर 20 से अधिक पशु तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस गुड्डू की तलाश में बिहार में पुलिस दबिश दे रही है।
कोट
सतीश तुर्कपट्टी थाने का वांछित है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
- कुंदन सिंह, सीओ कसया