{"_id":"60e0367d8ebc3e719c743ad0","slug":"police-scared-after-accused-in-medical-khorabar-phc","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जानिए इस वजह से खौफ में आ गई थी 'पुलिस', अफसरों के भी उड़ गए थे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जानिए इस वजह से खौफ में आ गई थी 'पुलिस', अफसरों के भी उड़ गए थे होश
Sat, 03 Jul 2021 03:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Jul 2021 03:35 PM IST
सार
बिना डॉक्टरी जांच के इन्हें न्यायालय में पेश नहीं कर सकते थे और जेल नहीं भेजा जा सकता था। दूसरी ओर परेशानी यह बनी थी कि 24 घंटे के अंदर उनको इस काम को पूरा करना ही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमतौर पर पुलिस का नाम आते ही लोगों के जहन में एक अजब सा डर पैदा हो जाता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शुक्रवार को वही पुलिस खुद डर गई थी। वजह ही ऐसी थी पुलिस की गर्दन इस तरह से फंसी थी कि अगर इसमें चूक होती तो मामला बिगड़ सकता था।
विज्ञापन
दरअसल, खोराबार इलाके में हत्या करने के आरोप में पूर्व बीडीसी राम लक्षण और उनके चार बेटों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। लिखा पढ़ी में गिरफ्तारी दिखाने के बाद शुक्रवार की शाम पुलिस वाले मेडिकल कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे।
विज्ञापन
बिना डॉक्टरी जांच के इन्हें न्यायालय में पेश नहीं कर सकते थे और जेल नहीं भेजा जा सकता था। दूसरी ओर परेशानी यह बनी थी कि 24 घंटे के अंदर उनको इस काम को पूरा करना ही है। इसी बीच पुलिस वालों का स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने मेडिकल करने से मना किया तो पुलिस वाले जिला अस्पताल पहुंच गए लेकिन यहां पर भी मेडिकल नहीं हो पाया। इसके बाद पुलिस अफसरों के भी हाथ-पांव फूल गए। कानूनी प्रक्रिया में देरी ना हो इस वजह से एसएसपी ने खुद सीएमओ से वार्तालाप किया और फिर किसी तरह से रात में 10:00 बजे मेडिकल कराने के बाद प्रक्रिया को पूरा किया गया।