{"_id":"5e880f938ebc3e769b06fa07","slug":"police-returned-1-83-lakh-of-transporter-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने पेश की मिसाल, ट्रांसपोर्टर के लौटाए 1. 83 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने पेश की मिसाल, ट्रांसपोर्टर के लौटाए 1. 83 लाख रुपये
Sat, 04 Apr 2020 10:16 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के नौसड़ चौकी इंचार्ज अभय नारायण सिंह ने ट्रांसपोर्टर शिवरतन यादव के गिरे 1.83 लाख रुपये ढूंढ कर शुक्रवार की रात उन्हें लौटा दिए। ये रुपये ट्रांसपोर्टर के मुनीम विशाल यादव से 30 मार्च को कोलिया के पास गिर गए थे। जिसकी सूचना ट्रांसपोर्टर ने चौकी इंचार्ज को दी थी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरतन यादव की गीडा इलाके के कोलिया के पास राजस्थान ट्रांसपोर्ट कंपनी नाम से दुकान है। 30 मार्च को कंपनी के मुनीम विशाल यादव 1.83 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए झोले में रखकर ले जा रहे थे। नौसड़ चौकी से कुछ दूरी पर झोले में रखा रुपया सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
उधर पुलिस की तलाश में पता चला कि इलाके के हरैया गांव के पूर्णवाशी निषाद को कुछ रुपये गिरे मिले हैं। चौकी इंचार्ज ने उनसे संपर्क किया तो पूर्णवशी ने बताया कि 1.83 लाख रुपये झोले में रखा कोलिया के पास मिला है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रांसपोर्टर शिवरतन और पूर्णवासी को चौकी पर बुलाकर रुपये वापस करा दिए।
विज्ञापन