फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police removed dead body of woman from burning Pyre in deoria

देवरिया: पुलिस ने जलती चिता से निकलवाया शव, विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले चुपके से कर रहे थे अंतिम संस्कार

Mon, 24 May 2021 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 May 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Police removed dead body of woman from burning Pyre in deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली के रजला गांव में एक महिला की शनिवार की देर शाम को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजन चुपके से शव को देर रात तक घर में छिपाए रखे, जब आधी रात होने को हुआ तो शव लेकर श्मशान घाट पहुंच गए औ चिता सजाकर आग के हवाले कर दिया। इसी बीच किसी ने सूचना महिला के भाई को दी तो उसने पुलिस को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कोबरा पुलिस के जवानों ने जलती चिता से शव को सुरक्षित निकलवा कर कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में महिला के भाई ने पति सहित तीन के खिलाफ बहन को जान से मारकर सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के सिकटिया वन गांव निवासी सुभाष पटेल की बेटी सरिता (28) की शादी सदर कोतवाली के रजला गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल पुत्र छेदी पटेल के साथ हुई थी। शाम को महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई लेकिन इसकी सूचना मायके वालों को नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन महिला के शव को लेकर करीब साढ़े ग्यारह बजे कुर्ना नाले के किनारे स्थित श्मशान घाट पहुंच गए। चिता सजाने के बाद शव को जलाने लगे, इसी बीच महिला के भाई ने घटना के बारे में सूचना डायल 112 को दी। मौके पुलिस पहुंची तो दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई। 

पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों के सहयोग से जलते शव को बुझाया और चिता से शव को निकलवाया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई ऋषिमुनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पति सहित तीन पर हत्या करने का आरोप लगया है। 

आरोप है कि उसकी बहन को ससुराल के लोग उपेक्षित रखते थे। मृतक महिला की एक बेटी और एक बेटा है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सरिता दो दिन पहले मायके रिश्तेदारी में अपनी बेटी कल्पना और अनूप के साथ गई थी। उसके भाई ने बताया कि वह शिकायत करती थी कि उसके ससुराल के लोग खर्चा नहीं दे रहे है। आए दिन जान से मारने की धमकी देते है। करीब तीन साल पहले भी विवाद हुआ था, काफी समझाने के बाद मामला शांत हो गया था। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा को जांच के लिए भेजने को सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed