फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police remained alert in Gorakhpur city set up stores in Golghar and police stations

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में चौकस रही पुलिस, गोलघर व थानों में लगाया भंडारा

Tue, 23 Jan 2024 12:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jan 2024 12:35 PM IST
सार

अयोध्या मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से लेकर गणतंत्र दिवस समारोह तक को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तथा सर्कुलेटिंग एरिया व पैसेंजर हाल और स्टेशन रोड की सघन चेकिंग की गई।

विज्ञापन
Police remained alert in Gorakhpur city set up stores in Golghar and police stations
गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण करते कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में कार्यक्रम को लेकर जिले में भी पुलिस सतर्क रही। पुलिस उत्सव मना रहे लोगों की सुरक्षा में सड़कों पर दौड़ती रही। उधर, कमिश्नर अनिल ढिंगरा, डीआईजी आनंद कुलकर्णी, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण किए। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी मुस्तैद मिले।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से भी भंडारे का आयोजन किया गया था। गोलघर में थानेदार रणधीर मिश्रा, एसके शर्मा ने आयोजन किया। उत्सव मनाते हुए गुजर रहे लोगों ने प्रसाद भी लिए। इसके अलावा बेलीपर, गगहा थाने में भी भंडारे का आयोजन किया गया था। वहीं, सभी पुलिस अफसर भ्रमणशील रहे। पुलिस की मुस्तैदी का ही असर रहा कि इंदिरा बाल विहार के पास दुकान में आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ-जीआरपी ने किया निरीक्षण
अयोध्या मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से लेकर गणतंत्र दिवस समारोह तक को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तथा सर्कुलेटिंग एरिया व पैसेंजर हाल और स्टेशन रोड की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान आरपीएफ दशरथ प्रसाद और जीआरपी इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed