{"_id":"5f2ce5028ebc3e3ce9151f5d","slug":"police-registered-fir-on-many-villagers-due-to-ruckus-in-land-worship-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पुलिस चौकी के भूमि पूजन में जमकर हुआ बवाल, जानिए किस बात को लेकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पुलिस चौकी के भूमि पूजन में जमकर हुआ बवाल, जानिए किस बात को लेकर हुआ हंगामा
Fri, 07 Aug 2020 10:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस (फाइल)।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के गुरुम्ही में बुधवार को प्रस्तावित सोहगौरा पुलिस चौकी के भूमि पूजन में ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। हंगामे के कारण पुलिस को बिना भूमि पूजन किए लौटना पड़ा। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 17 नामजद तथा 15 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के पुलिस चौकी के भवन निर्माण के लिए एसडीएम ने सोनाई खुर्द के टोला गुरुम्ही की 27 डिस्मिल बंजर भूमि में से आठ डिसमिल जमीन आवंटित की थी। बुधवार की शाम सोहगौरा चौकी इंचार्ज विनय मिश्रा और गजपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ प्रस्तावित भूमि पर पहुंचे।
विज्ञापन
भूमि पूजन शुरू होते ही गांव के गजेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और जमीन पर अपना मालिकाना हक बताते हुए पुलिस से विवाद शुरू कर दिए। इसी बीच गजेंद्र अचानक अचेत होकर गिर पड़े। इतने में दर्जनों की संख्या में महिला और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस से उलझ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई भी की।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
गजेंद्र, जितेंद्र, सतेंद्र, सचिन, लोकनाथ, राजेश, कमलेश, बुद्धिराम, बेचन, दिलीप शर्मा, भोले शंकर शर्मा, रमेश, गतन, श्रीप्रकाश चौधरी, हरेराम, दीप नारायण यादव, धर्मेंद्र चौधरी व 15 से अधिक अज्ञात शामिल हैं।