{"_id":"5fe031fad1aecd08dc2dce55","slug":"police-registered-case-against-12-accused-in-conspiracy-to-grab-land-by-creating-fake-death-certificates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर भूमि हड़पने की साजिश में दर्ज हुआ मुकदमा, 12 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर भूमि हड़पने की साजिश में दर्ज हुआ मुकदमा, 12 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 21 Dec 2020 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कराके भूमि हड़पने की साजिश के 12 आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में साजिश, धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मुकदमा एडीजी दावा शेरपा के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया गया।
मेसर्स सिटी बिल्डर्स एंड कालोनाइजर्स दुर्गाबाड़ी के पार्टनर दिग्विजय सिंह व कमलेश कुमार सिंह ने आठ दिसंबर को एडीजी दावा शेरपा से मिलकर 12 लोगों पर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र व कूटरचित दस्तावेज तैयार कराके भूमि हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। कमलेश ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इसका परीक्षण एडीजी ने कराया, फिर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया।
पुलिस को जो तहरीर दी गई थी, उसके मुताबिक यूसुफ अली व गुलाम हुसैन सहित अन्य ने मेहंदी हसन का मृत्यु प्रमाणपत्र गलत तरीके से बनवाया है। मेहंदी हसन की मृत्यु 15 मार्च 2011 दिखाई गई और फर्जी दस्तावेज लगाकर 15 मार्च 2019 को मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया गया। इस काम में तेनुआ गांव के अभय प्रताप सिंह सहित कइयों ने सहयोग किया था।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र व कूटरचित दस्तावेज के सहारे मेहंदी हसन के बेटों व संबंधियों ने 2001 में खरीदी गई आराजी नंबर-17 के रकबा 0.190 हेक्टेयर भूमि को विवादित बनाकर कब्जे की साजिश रच डाली। आरोप लगाया गया है कि सब गिरोह बनाकर भूमि पर कब्जा करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर भूमि हड़प लेते हैं।
जंगल सुभान अली बेलवा के यूसुफ अली, गुलाब हुसैन उफ गुलाम हुसैन पुत्रगण मेहंदी हसन, जंगल महुअवा उफ मोहम्मदपुर चिलुआताल के सुभान अली, इरशाद अली, सहवान पुत्रगण कादिम अली, ग्राम तेनुआ सहजनवां के अभय प्रताप सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह, नगर पंचायत बांसगांव के सत्येंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जसवंत सिंह, निस्त्रिया पैकोली देव भेगरी बाजार देवरिया के भीम सिंह पुत्र राजमोहन सिंह, पोखरभिंडा चिलुआताल के इंद्रसेन यादव पुत्र दुलारे राजेश्वर सिंह उर्फ राजू, पोखरभिंडा चिलुआताल के राजेश्वर सिंह उर्फ राजू, पोखरभिंडा के सरदार यादव पुत्र राकेश व मिलिनियम सिटी गोरखपुर के अतुल सिंह।
जंगल महुअवा के इरशाद ने बताया कि दबाव बनाने के लिए मुकदमा कराया गया है। मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम ने बनाया है। इसकी जांच चल रही है। इसी मामले में कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज है। पुलिस की जांच-पड़ताल से सब कुछ सामने आ जाएगा।