{"_id":"5ebe7b56765b39198b3d9953","slug":"police-recovered-missing-children-safely-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: गुमशुदा बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: गुमशुदा बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द
Fri, 15 May 2020 04:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar news
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर में गुरुवार रात एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां चार बच्चे घर के पास से लापता हो गए थे। जिसकी सूचना मिलते ही कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत एक टीम गठित कर उनकी तलाश शुरू कर दी और बच्चों को 24 घंटे के अंदर खोज निकाला।
विज्ञापन
बता दें कि इजहार अली के द्वारा देर रात 04 बच्चों के गायब होनें की सूचना कप्तानगंज थाने पर दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक टीम गठित कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम की तत्परता से चार गुमशुदा बच्चों को बोदरवार के पास से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बरामदशुदा बच्चों का विवरण
1.रेहान पुत्र इजहार सा0 वार्ड न0 10 उत्तरटोला कस्बा थाना कप्तानगंज कुशीनगर उम्र करीब 13 वर्ष
2.सुहेल पुत्र मुख्तार अहमद उर्फ पिन्टू सा0 उपरोक्त उम्र करीब 15 वर्ष
3.आदिल पुत्र अली शेर सा0 उपरोक्त उम्र करीब 13 वर्ष
4.अफरोज पुत्र समसुद्दीन उर्फ सोदीन उम्र करीब 14 वर्ष