फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police ready for election

Gorakhpur News: फाेटो समझ लीजिए, लापरवाही मिली तो पहले होगी कार्रवाई फिर जांच

Tue, 02 May 2023 08:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
police ready for election
पुलिस लाइंस में निकाय चुनाव को लेकर ब्रीफिंग में दो टूक बोले एसएसपी
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में होगा चुनाव, 19 जोन व 104 सेक्टर में बांटकर लगाई गई ड्यूटी
बूथ से 200 मीटर दूर खड़े होंगे वाहन, मोबाइल फोन लेकर कोई नहीं जाएगा अंदर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चार मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों को ब्रीफ्रिंग कर दो टूक कहा, चुनाव में लापरवाही, चूक सामने आई तो पहले कार्रवाई होगी, फिर जांच कराई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि समय से पूर्व सुरक्षाकर्मी पोलिंग स्टेशन पर पहुंच जाएं। कोई भी पुलिसकर्मी बूथ के अंदर बिना पीठासीन अधिकारी की अनुमति के नहीं जाएगा। वाहनों को पोलिंग बूथ से 200 मीटर पहले रोका जाए। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों से भी नियमों का पलान कराया जाए।
एसएसपी के मुताबिक, चुनाव त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच होगा। इसके लिए थानों व पुलिस लाइंस की फोर्स के साथ ही तीन कंपनी पीएसी व एक कंपनी बीएसएफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। पूरे क्षेत्र को 19 जोन व 104 सेक्टर में बांटकर कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर नगर पंचायत के लिए एडिशनल एसपी व राजपत्रित पुलिस ऑफिसर को नोडल बनाया गया है। थानों के इंस्पेक्टर व दरोगा को भी अपने क्षेत्र का नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक, नोडल की जिम्मेदारी पोलिंग पार्टियों को समय से बूथ तक पहुंचने की है। थानेदार यह भी सुनिश्चित करेंगे कि पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथ पर खाने, रहने में कोई असुविधा न हो। एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह ने भी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। कहा कि कोई भी प्रत्याशी अपने वाहन से वोटरों को नहीं ले जाएगा। बताया की 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। ईवीएम खराब होने पर बदलने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........

इलेक्शन के दिन तैनात होगी फोर्स
इंस्पेक्टर, एसआई- 453 , सिपाही - 2200, होमगार्ड - 2400, पीएससी - 3 कंपनी, एक्स्ट्रा एसआई - 150, कांस्टेबल- 850
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed