{"_id":"6017c6fa8ebc3e52e8516648","slug":"police-reached-absconding-accused-found-at-home-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस कुर्की करने पहुंची तो घर पर मिला फरार आरोपी, चार साल से गायब था जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस कुर्की करने पहुंची तो घर पर मिला फरार आरोपी, चार साल से गायब था जालसाजी
Mon, 01 Feb 2021 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में फर्जी तरीके से वीजा देकर विदेश भेजने के मामले में आरोपी नीरज कुमार को शनिवार को कैंट पुलिस ने उसके बिहार स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस कुर्की करने पहुंची थी। पुलिस को नीरज की चार साल से तलाश थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित मटिहानी गांव निवासी नीरज सहित अन्य के खिलाफ गगहा थाना क्षेत्र के रियांव गांव निवासी गोलू साहनी ने केस दर्ज कराया था। विदेश जाने के लिए वीजा के बहाने रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
गोलू की शिकायत पर कैंट पुलिस ने दीपक उर्फ नीरज के अलावा इब्राहिम, रणजीत एवं राधा गौड़ पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, आजाद चौक में एकेएस कांप्लेक्स में अलक्रॉप्ट ट्रैवल्स नाम से इन लोगों ने ऑफिस खोल कर विदेश में नौकरी दिलाने व पासपोर्ट लेकर वीजा बनवाने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
इनके खिलाफ कैंट थाने में जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज था। वर्ष 2016 में उक्त आरोपियों में से एक को जेल भेजा गया था। मुख्य आरोपी नीरज कुमार फरार चल रहा था। कोर्ट ने नीरज के घर की कुर्की का आदेश दिया था। दरोगा संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ कुर्की करने पहुंचे तो वह घर पर ही मिल गया।