{"_id":"657d35b6377a6a0d5e0a34c9","slug":"police-patrolling-and-removing-encroachments-in-golghar-gorakhpur-2023-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर भूल गया नगर निगम: गोलघर के गलियारों से कब्जे हटाए...कुछ दुकानदारों का दिल अभी मानता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर भूल गया नगर निगम: गोलघर के गलियारों से कब्जे हटाए...कुछ दुकानदारों का दिल अभी मानता नहीं
Sat, 16 Dec 2023 10:59 AM IST
vivek shukla
अमरउजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमरउजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:59 AM IST
सार
एसपी ट्रैफिक श्याम देव ने कहा कि पुलिस की ओर से लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए पुलिस को निगरानी के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
गोलघर का गलियारा अब यहां पर अतिक्रमण पहले से कम है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम के अभियान के बाद पुलिस ने भी सख्ती बरती तो गोलघर के गलियारों से कब्जा काफी कम हुआ और अब पैदल चलने लायक स्थिति हो रही है। किराया देने का दावा कर रहे कुछ दुकानदारों का दिल गलियारों को अपना मान चुका है, इसलिए वे हटाने के बावजूद सामान लगा ले रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर में दो बजे के करीब गणेश तिराहा से इंदिरा बाल बिहार की ओर दुकानों के सामने गलियारे में जूता-चप्पल की एक दुकान के सामने ही अतिक्रमण दिखा। आगे बढ़ने पर कुछ कंबल के ढेर दिखे। अब इससे पैदल चलने वालों को रास्ता तो मिल गया, लेकिन गलियारे की पूरी खूबसूरती अब भी सामने नहीं आ पाई है। ये तभी संभव है, जब पूरी तरह से गलियारे से कब्जा को हटा दिया जाए।
विज्ञापन
दूसरी ओर फुटपाथ तो पूरी तरह से साफ हो गया है, लेकिन जलकल के पास गलियारे में अभी दर्जी की व अन्य दुकानें सजी हुई हैं। इस वजह से यहां पर गलियारा अभी साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर समस्या का होगा निवारण
पुलिस रोजाना गश्त करके कब्जा करने वालों को चेतावनी भी दे रही है। अफसरों का दावा है कि अतिक्रमण पूरी तरह से हटवाकर गलियारे को फिर से कनॉट प्लेस जैसा सुंदर बनाएंगे। इससे खरीदारी करने आने वाले लोगों को सुविधा तो होगी ही, गोलघर भी चमक जाएगा। उधर, व्यापारी भी नगर निगम के अफसरों से मुलाकात कर वार्ता से इसका हल निकालने की पहल कर चुके हैं, क्योंकि वे गलियारे का किराया देने का दावा करते हुए पूरी कार्रवाई को उत्पीड़न ठहरा रहे हैं।
एसपी ट्रैफिक श्याम देव ने कहा कि पुलिस की ओर से लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए पुलिस को निगरानी के लिए भी कहा गया है।
एसपी ट्रैफिक श्याम देव ने कहा कि पुलिस की ओर से लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए पुलिस को निगरानी के लिए भी कहा गया है।