फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police opened history sheet of miscreants engaged in election campaign

UP Nikay Chunav 2023: चुनाव प्रचार में जुटे बदमाशों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, लोग बोले-स्वच्छ छवि जरूरी

Sat, 29 Apr 2023 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2023 10:26 AM IST
सार

पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी शुरू कर दी है। इसके अलावा नेताओं के प्रचार में उतरे खोराबार के रामनगर कड़जहां निवासी विवेक पासवान उर्फ सेठ, रायगंज निवासी गोपी पासवान की भी हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

विज्ञापन
Police opened history sheet of miscreants engaged in election campaign
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

अपराध से रिश्ता रखकर चुनाव प्रचार में घूमने वालों पर पुलिस की नजर टेड़ी हो गई है। चौरीचौरा के एक निर्दलीय चेयरमैन पद प्रत्याशी के भाई समेत पांच लोगों की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोली है। वहीं, पुलिस उन लोगों पर भी नजर रख रही है जो चुनाव मैदान में किसी न किसी प्रत्याशी के समर्थक हैं और प्रचार में घूम रहे हैं। पुलिस ने सबकी हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही थाने पर बुलाकर हिदायत भी दे दी है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर, अपराध हुआ तो जेल जाना तो तय ही है, अन्य कानूनी कार्रवाई से भी बच नहीं पाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा क्षेत्र से चेयरमैन से निर्दलीय प्रत्याशी के भाई व वार्ड नंबर आठ पुराना बस स्टैंड के निवासी रिंकू जायसवाल की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। रिंकू जायसवाल पर मारपीट, बलवा, डकैती की कोशिश, धमकी जैसे कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में एक नाबालिग के अपहरण में इसके शामिल होने की आशंका पुलिस को है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर बाबा की पूजा-अर्चना की
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी शुरू कर दी है। इसके अलावा नेताओं के प्रचार में उतरे खोराबार के रामनगर कड़जहां निवासी विवेक पासवान उर्फ सेठ, रायगंज निवासी गोपी पासवान की भी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। विवेक पासवान पर चोरी, लूट, हत्या की कोशिश, आर्म्स जैसे 13 मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा गोपी पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें मारपीट चोरी, धमकी के मुकदमे शामिल हैं।

अपराध से दूरी तो बनानी ही होगी

कई दलों और निर्दलीय अपराध के छवि वाले प्रत्याशी मैदान में है। इनपर रोक लगानी ही होगी। वर्तमान सरकार ने अपराधियों पर काम किया है, यही सरकार की पहचान है। अपराधियों से पार्टियों को दूरी बनानी चाहिए। कई दागी लोग अपने घरवालों के लिए टिकट हासिल करके स्वच्छ छवि को दागदार बना देते है। - दीपक जायसवाल, व्यापारी

दागी को जनता नकारे, पार्टियां भी सोचें
दागी छवि वाले लोगों को जनता को चुनाव में नकार देना चाहिए। लेकिन, पार्टियों की भी जिम्मेदारी है कि वह दागी छवि वालों का खात्मा करें। चुनाव में उनको टिकट ही न दिया जाए। अगर, पार्टियां टिकट नहीं देगी तो वह निर्दलीय मैदान में उतरेंगे तो जनता नकार देती है। कई बार पार्टी की वजह से ऐसे लोग जीत जाते हैं। - आलोक चौरसिया, दवा व्यापारी।

इसे भी पढ़ें: आज देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में चुनावी सभा को करेंगे सीएम योगी

आचार संहिता लगने के बाद हुई कार्रवाई
  • हिस्ट्रीशीटर को दी गई चेतावनी- 1559
  • पाबंद किए जाएंगे उपद्रवी- 11000
  • पूर्व में अराजकता करने वालों पर कार्रवाई- 27
  • गैर जमानती वारंट पर अरेस्ट हुए- 213
  • थानों के वांछित हुए गिरफ्तार- 112
  • थानों से इनामी धराए- 9
  • थानों के गैंगस्टर धराए- 8
  • पकड़े गए अवैध तमंचे- 29
  • पकड़ी गई शराब- दो हजार लीटर
  • अवैध शराब में गिरफ्तार हुए- 92
  • 151 में चालान हुए- 1074

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed