{"_id":"5e57c1778ebc3ef3863ca4f7","slug":"police-not-registering-kidnapping-case-of-men-missing-for-seven-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने डीआईजी से लगाई गुहार, सात माह से पति लापता, अपहरण का केस नहीं दर्ज कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने डीआईजी से लगाई गुहार, सात माह से पति लापता, अपहरण का केस नहीं दर्ज कर रही पुलिस
Thu, 27 Feb 2020 06:48 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के गौरीबाजार इलाके के रामपुर पांडेय निवासी जवाहिर गुप्ता सात माह से लापता हैं। उनकी पत्नी फूला ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर जमीन के विवाद में अपहरण और हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लेकिन स्थानीय पुलिस ने न कोई केस दर्ज किया और न ही उसकी तलाश की। थक हारकर महिला बृहस्पतिवार को अपने बेटे के साथ डीआईजी दफ्तर पहुंची और उनसे मुलाकात की। डीआईजी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में फूला ने बताया कि गौरीबाजार स्थित हाइवे पर उनकी एक जमीन है। आरोप है कि उक्त जमीन पर गांव के ही एक दबंग ने कब्जा कर लिया है। उनके पति जवाहिर गुप्ता इसका विरोध कर रहे थे। 21 जुलाई 2019 को तड़के जवाहिर किसी काम से घर के बाहर निकले और तभी से वापस नहीं आए।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उनकी बहू सविता और अनिता ने गांव के उस दबंग व्यक्ति और उनके पट्टीदारी के एक युवक के साथ जवाहिर को जाते देखा था। घरवालों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। जवाहिर को खोजने परिवार को लोग दबंग के घर भी गए लेकिन उसने मारपीट कर भगा दिया।
महिला का आरोप है कि दोनों ने उनका अपहरण कर हत्या कर दी है। जिसके बाद महिला ने गौरीबाजार पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने अभी तक केस नहीं दर्ज किया। महिला ने बताया कि वह देवरिया एसपी, एडीजी सहित तमाम अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है। इस संबंध में डीआईजी राजेश डी मोदक ने बताया कि स्थानीय पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।