फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police men posted in Gagaha police station got married in temple

Love Story: थाने में तैनात सिपाही ने मंदिर में रचाई शादी, बोला- घर वाले नहीं थे तैयार

Mon, 30 May 2022 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 May 2022 11:49 AM IST
सार

गोरखपुर जिले के गगहा थाने में तैनात सिपाही ने अपने ननिहाल के गांव की युवती से विवाह कर लिया। उसका छह वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन से थाने पर आकर युवती शादी की जिद्द पर अड़ी थी।

विज्ञापन
Police men posted in Gagaha police station got married in temple
गगहा थाने में तैनात सिपाही ने प्रेमिका संग मंदिर में रचाई शादी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा थाने में तैनात गाजीपुर के मोहनपुरा निवासी सिपाही शैलेंद्र गुप्ता ने रविवार को करवल मंदिर में प्रेमिका से शादी रचा ली। सिपाही के गांव में युवती का ननिहाल है। करीब छह साल पहले पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम हो गया था। पिछले दो दिन से युवती शादी की जिद पर अड़ी थी। मंदिर में हुई शादी में दोनों के परिवार के लोग शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले के नंदगंज निवासी शगुन राय की सिपाही के गांव में ननिहाल है। शगुन ने अपनी पढ़ाई ननिहाल में रह कर की थी। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात गांव में ही हुई थी। दोनों के प्रेम के बीच ही 2020 में शैलेंद्र गुप्ता की पुलिस में नौकरी लग गई। जब इसकी जानकारी उनके परिवारीजनों को हुई तो वह शादी के लिए तैयार नहीं थे। धीरे-धीरे समय बीतता गया, लेकिन दोनों का इरादा नहीं बदला। शैलेंद्र की गगहा थाने पर तैनाती है। वह शगुन से बातचीत करता रहा और मिलता जुलता रहा।
विज्ञापन


 शुक्रवार को शगुन ने फोन पर बात की और गगहा थाने पर चली आई। दोनों ने आपस में बात कर शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने अपने परिवार के लोगों को भी फैसले के बारे मे जानकारी दे दी। परिजन आए लेकिन शादी के लिए दोनों परिवार राजी नहीं हुए और अपने घर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही जिस मकान में किराये पर रहता है उसके मालिक मुखलाल व उनकी पत्नी ने शादी मे सहयोग प्रदान किया। परिजनों के इनकार के बाद भी रविवार की रात 8 बजे मां करवल मां को साक्षी मानकर दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए और एक दूसरे को जयमाल पहनाकर साथ देने का वादा किया।

सिपाही ने बताया कि दोनों परिवारों को मनाने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी समझने को तैयार नहीं था। ऐसे में मकान मालिक के सहयोग से विवाह संपन्न हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed