{"_id":"6742bed7a30e87a4c70cef89","slug":"police-laid-siege-to-arrest-the-accused-in-vishal-singh-murder-case-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल हत्याकांड : नेपाल बॉर्डर पार करने की फिराक में हैं हत्यारोपी, पुलिस अलर्ट- आशंका पर की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल हत्याकांड : नेपाल बॉर्डर पार करने की फिराक में हैं हत्यारोपी, पुलिस अलर्ट- आशंका पर की घेराबंदी
Sun, 24 Nov 2024 11:21 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:21 AM IST
सार
डीवीएनजीजी कॉलेज के छात्र नेता देवरिया निवासी विशाल सिंह की 16 नवंबर को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का एक आरोपी शाहपुर के घोषीपुरवा का रहनेवाला रजा मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई है। टीम इस घटना से संबंधित प्रत्येक बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन
विशाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : Facebook
विस्तार
छात्र नेता विशाल सिंह के हत्यारोपियों राहुल अली और सैफ की लोकेशन महराजगंज जिले में मिलने के बाद सोनौली के साथ ही सिद्धार्थनगर जिले के नेपाल से सटे थानों की पुलिस को चौकन्रा कर दिया गया है। जिले की एक टीम भी महराजगंज में डेरा डाले हुए है। पुलिस का मानना है कि आरोपी नेपाल बॉर्डर तक नहीं पहुंचे हैं। उनके महराजगंज में ही छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
मालूम हो कि डीवीएनजीजी कॉलेज के छात्र नेता देवरिया निवासी विशाल सिंह की 16 नवंबर को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का एक आरोपी शाहपुर के घोषीपुरवा का रहनेवाला रजा मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
उनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई है। टीम इस घटना से संबंधित प्रत्येक बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन
जायसवाल की लोकेशन बिहार में , रिश्तेदारों से भी पूछताछ
पुलिस सूत्रों की माने तो हत्याकांड के दो आराेपी कौड़ीराम निवासी राहुल अली और शाहपुर घोषीपुरवा के सैफ को पकड़ने के लिए 20 से अधिक रिश्तेदारों और दोस्तों के घर छापा मारा गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।
उनसे कई अहम जानकारियां मिली हैं। हालांकि जांच पड़ताल में दोनों आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। तीसरे आरोपी देवरिया निवासी विनोद जायसवाल की लोकेशन बिहार में मिली है। उसकी भी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।
फरार हत्यारोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा: अनुराग सिंह, सीओ चौरीचौरा