फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police kept searching dead body Due to negligence of BRD Medical College family done last rites

लापरवाही की हद: पुलिस ढूंढती रही शव, परिजन कर चुके थे अंतिम संस्कार

Fri, 19 Nov 2021 12:20 PM IST
vivek shukla सवांद न्यूज एजेंसी, मेडिकल कालेज (गोरखपुर)।
सवांद न्यूज एजेंसी, मेडिकल कालेज (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Nov 2021 12:20 PM IST
सार

महराजगंज के पुरन्दरपुर की रहने वाली सलोना देवी को दो नवंबर को परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। जहां इलाज के दौरान छह नवंबर की दोपहर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
police kept searching dead body Due to negligence of BRD Medical College family done last rites
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज की लापरवाही से मरीज की मौत के 12 दिन बाद कर्मचारियों को शव की याद आई। कर्मचारियों ने वार्ड से शव के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दो दिन तक शव के लिए परेशान रही। इस बीच पता चला कि परिजन 12 दिन पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महराजगंज के पुरन्दरपुर की रहने वाली सलोना देवी दो नवंबर को घर में गिरकर चोटिल हो गई थी। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। जहां इलाज के दौरान छह नवंबर की दोपहर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। वहां अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार को कॉलेज की लापरवाही सामने आई। मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर से 17 नवंबर की शाम 4 बजकर 36 मिनट पर एक मेमो गुलरिहा थाने में दाखिल किया गया। इस मेमो में (पुलिस सूचना) मरीज की मौत के बाद शव के लापता होने की सूचना लिखी थी। वार्ड के रजिस्टर में बिना बताए शव लेकर भागना (एब्सकांड) दर्ज था। मामले में दो दिन तक पुलिस परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की शाम को मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर जीडी में दाखिल मेमो पहुंचा। मेमो के मिलने के बाद पुलिस टीम ने शव की तलाश शुरू कर दी। सबसे पहले मर्चरी के रिकार्ड को खंगाला गया। मर्चरी के रिकार्ड में इस नाम का कोई शव छह नवंबर से आज तक रखा नहीं मिला। इसके बाद टीम ने ट्रामा सेंटर के आईसीयू में पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से 11 दिन बाद मेमो भेजने की बात पूछी। कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने थाना प्रभारी पुरन्दरपुर से संपर्क किया। वहां से दो सिपाही परिजनों के घर पहुंचे। जहां पता चला कि परिजनों ने छह नवंबर को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed