{"_id":"5eca1e8d8ebc3e904914b3b8","slug":"police-investigation-starts-on-lady-teacher-praising-pakistan-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का उदाहरण देकर बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाना शिक्षिका को पड़ा महंगा, अब पुलिस ऐसे करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान का उदाहरण देकर बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाना शिक्षिका को पड़ा महंगा, अब पुलिस ऐसे करेगी कार्रवाई
Sun, 24 May 2020 12:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 May 2020 12:43 PM IST
सार
- विधायक से वार्ता के बाद प्रबंधक ने सीओ को दी है तहरीर
- सीओ बोले, जांच के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका शादाब खानम द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान पाकिस्तान का उदाहरण देने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल और स्कूल प्रबंधक के बीच हुई बातचीत के बाद प्रबंधक ने सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रार्थना पत्र आने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन के बीच सभी स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। गोरखनाथ इलाके के जीएन पब्लिक स्कूल में भी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ग्रुप बनाया गया है। स्कूल की शिक्षिका ने इसी ग्रुप में संज्ञा की परिभाषा समझाने के लिए पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए पोस्ट डाला। जिसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
अभी तक मामले से पल्ला झाड़ रही पुलिस तहरीर आने के बाद जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन