फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police have registered an FIR and are questioning the accused.

UP: दुकान पर सामान लेने गई सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी, मां के विरोध पर दी धमकी- दुकानदार हिरासत में

Sat, 08 Aug 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 02:22 AM IST
सार

आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि बच्ची की मां ने जब दुकानदार से इस संबंध में पूछताछ की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Police have registered an FIR and are questioning the accused.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी दुकानदार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बच्ची दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी।

आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि बच्ची की मां ने जब दुकानदार से इस संबंध में पूछताछ की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में सीओ चौरीचौरा कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed