फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police have opened history sheets of four accused in Shahpur police station area.

हुक्का बार : फ्लाई इन होटल के संचालक समेत चार आरोपियों की खुली हिस्ट्रीशीट, थाने पर जाकर देनी होगी हाजिरी

Thu, 26 Mar 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 02:48 AM IST
सार

शाहपुर थाना क्षेत्र के फ्लाई इन होटल में संचालित जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट और हुक्का बार में देह व्यापार का खुलासा पुलिस ने किया था। जांच में पता चला कि होटल संचालक अनुराग सिंह अपने साथियों के साथ देह व्यापार का गिरोह चला रहा था। अनुराग सिंह मूल रूप से देवरिया का रहने वाला है और वर्तमान में गीता वाटिका, शाहपुर में रहता है।

विज्ञापन
Police have opened history sheets of four accused in Shahpur police station area.
बंद पड़ा होटल फ्लाई इन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र में हुक्का बार में देह व्यापार के मामले में फ्लाई इन होटल के संचालक अनुराग सिंह समेत चार आरोपियों की पुलिस ने ‘बी’ श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अब इनकी हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


अनुराग सिंह के अलावा तीन अन्य आरोपियों में बेतियाहाता चौकी के पास दुकानदार की पिटाई के आरोपी रमन सिंह, कुड़ाघाट में जुआ खेलवाने के मामले में जेल जा चुके रजत अग्रहरी उर्फ कल्लन और जालसाजी के आरोपी सत्यवान यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के फ्लाई इन होटल में संचालित जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट और हुक्का बार में देह व्यापार का खुलासा पुलिस ने किया था। जांच में पता चला कि होटल संचालक अनुराग सिंह अपने साथियों के साथ देह व्यापार का गिरोह चला रहा था। अनुराग सिंह मूल रूप से देवरिया का रहने वाला है और वर्तमान में गीता वाटिका, शाहपुर में रहता है।

उसके खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, पोक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2025 में बेतियाहाता चौकी के पास डोसा दुकानदार की पिटाई के मामले में आरोपी रमन सिंह की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के सामने दुकानदार को पीटा और घर ले जाकर बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।
इधर, कुनराघाट निवासी रजत अग्रहरी उर्फ कल्लन जुआ खेलवाने के मामले में जेल जा चुका है।

उसके खिलाफ चोरी, लूट, मारपीट, जुआ अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-2 निवासी सत्यवान यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और एससी/एसटी एक्ट समेत कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed