फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police good work

Gorakhpur News: नए थाने की परंपरा नहीं तोड़ी, गुडवर्क से शुरुआत

Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
police good work
नौ लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले के नए थाने की जीडी (जनरल डायरी) की शुरुआत मंगलवार की रात में गुडवर्क से हो गई। पुलिस ने नौ लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। यह एम्स थाने का पहला मुकदमा है।
एम्स के नए थानेदार मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली कि जगदीशपुर ओवरब्रिज से एक व्यक्ति कच्ची शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर उप निरीक्षक दीनबंधु प्रसाद अपनी टीम कृष्ण कुमार दुबे, अनिल यादव और राहुल कुमार दुबे के साथ जगदीशपुर की तरफ रवाना हो गए। जगदीशपुर ओवरब्रिज के पास युवक जरीकेन के साथ आता देख पुलिस ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर वह भगाने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान थाना एम्स के बड़ी कैथवलिया निवासी 58 वर्षीय रामानंद कन्नौजिया के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी में जरीकेन में नौ लीटर कच्ची शराब मिली। पुलिस ने कच्ची शराब बेचने के लिए लाइसेंस मांगा तो वह कुछ भी नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed