फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police crack down on reels and bike stunts, increased surveillance in hotspot areas

Gorakhpur News: रील और बाइक स्टंट पर पुलिस सख्त, हॉटस्पॉट इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

Sat, 25 Apr 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on reels and bike stunts, increased surveillance in hotspot areas
- फाेरलेन, ओवरब्रिज और मंदिर परिसर बने स्टंट के अड्डे
विज्ञापन

- दोबारा पकड़े जाने पर अभिभावकों पर भी होगी कार्रवाई

- पहली बार चेतावनी, दूसरी बार सख्त कानूनी शिकंजा
- सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया से होगी निगरानी

गोरखपुर। शहर में युवाओं की ओर से रील बनाने और खतरनाक बाइक स्टंट करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जिले के कई फोरलेन, सिक्स लेन, ओवरब्रिज और मंदिर परिसर ऐसे गतिविधियों के हॉटस्पॉट बन गए हैं। लगातार मिल रही शिकायतों और हादसों के खतरे को देखते हुए पुलिस इन स्थानों को चिन्हित कर निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि एम्स थाना क्षेत्र के बुढ़िया माता मंदिर, सिकरीगंज और बेलघाट इलाके के एक्सप्रेसवे व ओवरब्रिज के नीचे युवक खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे हैं। इसके अलावा पीपीगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन, सिसई पुल और गोरखपुर-सोनौली फोरलेन पर भी ऐसे कई स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां स्टंटबाजी आम हो गई है। जंगल कौड़िया फोरलेन, बगहीभारी गांव के पास बाइपास मार्ग और भरवल गांव के आसपास भी इसी तरह की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।
विज्ञापन

कैंपियरगंज क्षेत्र के करमैनी पुल, रेलवे प्लेटफॉर्म और फ्लाईओवर पर भी युवक-युवतियां रील बनाते नजर आ रहे हैं। पुलिस पहले भी कई मामलों में कार्रवाई कर चुकी है। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर स्टंट करते एक युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया था। वहीं पीपीगंज बाजार में बुलेट बाइक पर स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वाहन सीज कर चालान किया। इसके अलावा मेडिकल रोड पर भी पांच युवकों को स्टंट करते पकड़कर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार यह ट्रेंड न केवल युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, बल्कि आम राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए चिन्हित स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएगी और सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली बार पकड़े जाने पर युवक-युवतियों को अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी जाएगी। यदि दोबारा ऐसी हरकत करते पाए गए तो युवाओं के साथ उनके अभिभावकों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed