{"_id":"687568ec80ac3cec29099174","slug":"police-caught-the-woman-who-was-running-away-after-stealing-a-chain-from-a-temple-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1002455-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंदिर में चेन चुराकर भाग रही महिला को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंदिर में चेन चुराकर भाग रही महिला को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुलरिहा क्षेत्र के बरगदही शिव मंदिर की घटना
गुलरिहा। बरगदही शिव मंदिर परिसर में सोमवार सुबह श्रद्धालु मालती देवी की चेन चुराकर भाग रही महिला प्रमिला को ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया। गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोइद्दीनपुर टोला महुअवा निवासी मालती देवी सोमवार सुबह बेटी बेबी के साथ बरगदही शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने गई थीं। इसके बाद परिसर में ही हनुमान मंदिर में कपूर जलाकर निकल रही थीं कि एक महिला गले से चेन खींचकर भागने लगी। मालती देवी के शोर मचाने पर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के महावनखोर निवासी प्रमिला के रूप में हुई। गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भिजवा दिया गया है।